G o o g l e Preferences

Bihar Politics: दरभंगा की मेयर के बयान पर सियासत गरम, शशि थरुर ने साधा जोरदार निशाना, जानें पूरी खबर

Sawan Kumar
March 13, 2025 at 5:14 PM IST · 1 min read

Bihar Politics: कल यानी बुधवार को दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने होली को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था. अंजुम आरा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 12:30 बजे से 2 बजे तक होली को रोका जाए, नमाज का समय नहीं बदल सकते। मेयर के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर से घमासान छिड़ गया है। दरअसल, होली और जुम्मे को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। इसी बीच दरंभगा की मेयर ने सुझाव दिया कि जुम्मे की नमाज के समय में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता। इसलिए, जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए दरभंगा में होली खेलने के लिए दो घंटे का ब्रेक दिया जाना चाहिए। अंजुम आरा के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अंजुम के बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। इस बयान पर आज शशि थरूर ने भी जमकर निशाना साधा ।

दरभंगा की मेयर के बयान पर सियासत गरम, शशि थरुर ने साधा जोरदार निशाना, जानें पूरी खबर
दरभंगा की मेयर के बयान पर सियासत गरम, शशि थरुर ने साधा जोरदार निशाना, जानें पूरी खबर

 

शशि थरूर ने साधा दरभंगा मेयर पर जमकर निशाना

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के होली और रमजान पर दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए सांप्रदायिक सद्भाव के महत्व पर जोर दिया। शशि थरूर ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक बेहतरीन उदाहरण होगा यदि समुदाय होली और रमजान जैसे अपने-अपने त्योहारों को मुद्दे का राजनीतिकरण किए बिना एक साथ मनाएं। आगे थरूर ने कहा, “यह एक अच्छा उदाहरण होगा यदि एक समुदाय होली और दूसरा समुदाय रमजान एक साथ मनाए। इस मामले में राजनीति करने की क्या जरूरत है?”

 

विवाद के बाद दरभंगा मेयर ने खेद व्यक्त किया 

बाद में दरभंगा की मेयर ने होली पर दिए गए अपने बयान पर खेद जताया और स्पष्ट किया कि उनका इरादा शहर में शांति बनाए रखना है। आगे मेयर ने कहा कि मैंने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है। सुबह से ही लोग मुझे बांग्लादेशी और देशद्रोही कह रहे हैं। मेरा इरादा दरभंगा में शांति बनाए रखने का था। लेकिन, अगर किसी की आस्था को ठेस पहुंची है तो मैं अपने बयान पर खेद व्यक्त करती हूं।”

ये भी पढ़ें – UP news: CM योगी ने दिया होली का बेहतरीन तोहफ़ा, बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे एक लाख; स्कूटी भी देगी सरकार

 

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES