Scorpio और Fortuner को पीछे छोड़ Hyundai की इस SUV ने मारी बाजी: बिक्री में बनी फिर से No 1

Mobin Akhter4 min read

अगर आप भी मिड-साइज SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो जून 2025 की बिक्री रिपोर्ट आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। इस सेगमेंट में कुछ गाड़ियों ने धूम मचा दी है, तो कुछ को गिरावट का सामना करना पड़ा। हुंडई क्रेटा अभी भी किंग बनी हुई है, लेकिन टोयोटा हाईराइडर जैसी नई एंट्री ने सबको हैरान कर दिया है। चलिए, डिटेल में जानते हैं कि कौन-सी SUVs लोगों की पहली पसंद बन रही हैं और कौन पिछड़ रही हैं।

Read More – iQOO Neo 10R Now Available Under Rs 28,000 with Flagship Performance

Hyundai Creta

Hyundai Creta ने जून 2025 में 15,786 यूनिट्स बेचकर अपना दबदबा कायम रखा है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसे 3% की गिरावट झेलनी पड़ी, लेकिन फिर भी यह SUV ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी खूबसूरत डिजाइन, फीचर-पैक्ड इंटीरियर और शानदार माइलेज लोगों को लुभा रहा है। अगर आप भी एक रिलायबल और स्टाइलिश SUV चाहते हैं, तो क्रेटा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Mahindra Scorpio

Scorpio ने जून 2025 में 12,740 यूनिट्स की बिक्री के साथ 4% की ग्रोथ दर्ज की है। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, ऑफ-रोड क्षमता और एग्रेसिव लुक युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। अगर आपको रफ-टफ ड्राइविंग पसंद है, तो Scorpio आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder

टोयोटा Hyryder ने इस बार 75% की जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है। जून 2025 में इसकी 7,462 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा सिर्फ 4,275 यूनिट्स था। इसकी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और फ्यूल एफिशिएंसी ने ग्राहकों का दिल जीत लिया है।

Maruti Grand Vitara

Grand Vitara को इस बार 29% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। जून 2025 में इसकी सिर्फ 6,828 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 9,679 यूनिट्स था। हालांकि, Maruti की विश्वसनीयता और लो-मेंटेनेंस कॉस्ट अभी भी इसे एक अच्छा विकल्प बनाते हैं।

Read more – ITR Return 2025: अगर खाते में आ जाता है टैक्स रिफंड का ज्यादा पैसा, तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकती है जेल

Mahindra XUV700

XUV700 ने जून 2025 में 6,198 यूनिट्स बेचकर 5% की ग्रोथ हासिल की है। इसकी लग्जरी इंटीरियर, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और पावरफुल इंजन इसे खास बनाते हैं। अगर आप प्रीमियम SUV चाहते हैं, तो XUV700 आपकी लिस्ट में टॉप पर होना चाहिए।

Latest News

Mobin Akhter

I am Mobin Akhter, A dedicated content writer with expertise in automobile and gadget topics, actively writing since 2022. Known for creating simple, engaging, and informative content. Currently working with…