अगर आप भी एक नई टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड फीचर्स वाली कारों के शकीन हैं तो आज आपके लिए कुछ खास ले कर आये है! Kia भारत में ये दो नए मॉडल्स लाने की तैयारी में है। इसमें न्यू-जनरेशन Seltos Hybrid और Syros EV है। ये दोनों SUV मार्च 2026 तक भारतीय मार्केट में कम दाम लॉन्च हो सकते हैं। चलिए, डिटेल में जानते हैं कि इन नए गाड़ियों में क्या खास होगा और क्या ये Tata Nexon EV और MG ZS EV जैसो को टक्कर दे पाएंगे।

Read More – Dance Video: Sapna Choudhary Fierce Dance On “Laad Piya Ke” Go Viral , Must Watch

Kia Seltos Hybrid

Kia Seltos भारत में नए लुक और बेहतर फीचर्स के साथ पहले से पॉपुलर SUV है। लेकिन नए वर्जन में इसे हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें वर्टिकल DRLs और रीडिज़ाइंड फ्रंट ग्रिल शामिल हैं। रियर में एक स्लीक LED लाइट स्ट्रिप होगी, जो EV5 से मिलती झूलती लगती है।

All New Kia Seltos Hybrid SUV: What It’ll Look Like

बात करे इसकी की इंटीरियर की तो इसमें भी बड़े अपडेट्स की उम्मीद है, जिसमें फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। वही देखा जाय तो परफॉमेंस के मामले में नया Seltos 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के साथ आएगा, लेकिन सबसे बड़ी खबर यह है कि इसमें एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी होगा। यह हाइब्रिड सेटअप एक बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा, जो फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाएगा।

Kia Syros EV

आप को पता होगा की Kia ने हाल ही में Carens Clavis EV को भारत में लॉन्च किया है, लेकिन Syros EV उनका अगला और बड़ा कदम होगा। यह इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV, MG ZS EV और Mahindra XUV400 के साथ मुकाबला करेगा। Syros EV का डिज़ाइन मौजूदा ICE वर्जन जैसा ही होगा, लेकिन इसमें EV-स्पेसिफिक अपडेट्स दिखेंगे।

Kia Syros EV Price Rs. 14.00 Lakh* | Images, Launch Date & More Updates - CarWale

बैटरी के मामले में Syros EV Carens Clavis EV से 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी ऑप्शन्स ले सकता है, जिसकी रेंज लगभग 404 km और 490 km तक होगी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia Hyundai Inster की 42 kWh और 49 kWh बैटरी का भी इस्तेमाल कर सकता है, जो की उम्मीद है की 2026 में भारत में लॉन्च हो सकती है।

Read More – Vivo T4R 5G unveiled in India with curved AMOLED display and 5700mAh battery

क्या 7-सीटर हाइब्रिड SUV भी आएगा?

मार्किट में कुछ अफवाहें हैं कि Kia ग्लोबल-स्पेक Sorento के आधार पर एक 7 सीटर हाइब्रिड SUV भी ला सकता है। हालांकि, 2026 तक इसके लॉन्च होने की संभावना कम ही लग रही है। फिलहाल कंपनी Seltos Hybrid और Syros EV पर काफी फोकस कर रही है।