फरवरी में लॉन्च होंगे ये एक से बढ़कर एक 11 स्मार्टफोन, देखेंगे तो रहा नहीं जाएगा

By

Timesbull

नई दिल्ली: Upcoming Smartphone In Feb: स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए फरवरी महीना बहुत शानदार जाने वाला है। दरअसल फरवरी में सैमसंग से लेकर वनप्लस तक के स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च होने वाले हैं। हम आपको यहां उन स्मार्टफोन की लिस्ट देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में 11 स्मार्टफोन शामिल हैं। आइए देखते हैं।


इसे भी पढ़ें- Weather Alert: अगले 2 दिन आसमान चमकेगी बिजली, दिल्ली सहित इन 13 राज्यों में होगी ओले के साथ तेज बारिश

iQoo Neo 7 5G

वीवो के सबब्रांड iQoo ने साफतौर बताया कि उनका iQoo Neo 7 5G 17 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन अमेजन (Amazon) पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वैसे इसका लैंडिंग पेज iQoo इंडिया की वेबसाइट पर पहले ही दिया जा चुका है। इस स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें डाइमेंशन 8200 SoC प्रोसेसर मिलेगा। आपको iQoo Neo 7 5G में OISसक्षम ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ यह स्मार्टफोन  120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Samsung-Galaxy S23+

Samsung का Galaxy S23+ भी जल्द आने वाला है। इसकी कीमत vanilla Galaxy S23 और Galaxy S23 Ultra वेरिएंट के बीच होगी। इसमें पिछले साल के Galaxy S22 स्मार्टफोन के साइज की 6.6 इंच डिस्प्ले दी जा सकती है। वैसे संभावना जताई जा रही है कि सैमसंग अपने Galaxy S23 वैरिएंट के डिजाइन में कुछ बदलाव करेगा, जैसे कि नया पर्सनलाइज्ड कैमरा डिजाइन।

Samsung-Galaxy S23 Ultra

Samsung Galaxy S23 लाइनअप का सबसे पावरफुल और सबसे महंगा स्मार्टफोन है। जानकारी के अनुसार, सैमसंग अल्ट्रा वेरिएंट में कोई बड़ा डिजाइन बदलाव नहीं ला सकता है। हालांकि कंपनी इस स्मार्टफोन में प्रमुख कैमरा, प्रदर्शन और फीचर सुधार जोड़ने का प्लान किया जा रहा है। Samsung Galaxy S23 Ultra में एक नया 200MP सेंसर दिया जाएगा। इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलता है।

Samsung-Galaxy S23

सैमसंग ने 2023 के अपने पहले बड़े इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट Galaxy Unpacked event की तारीखों के बारे में बताया है। दक्षिण कोरिया के टेक दिग्गज को अपनी अगली पीढ़ी की स्मार्टफोन सीरीज, गैलेक्सी S23 Galaxy S23 स्मार्टफोन लाइनअप के साथ कई उत्पादों को लॉन्च करने की उम्मीद है। सैमसंग के Galaxy S23 Galaxy S23 साल 2023 के पहले सबसे किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे। संभावना जताई जा रही है कि स्मार्टफोन बेहतर डेलाइट कैमरा परफॉर्मेंस के साथ आने और लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आएगा। वेनिला गैलेक्सी S23 vanilla Galaxy S23 के भी नए रंग ऑप्शन में आने की संभावना है।

OnePlus-11

वनप्लस ने OnePlus 11 स्मार्टफोन को अपने घरेलू बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी की तरफ 7 फरवरी के लिए एक इवेंट की घोषणा की है जहां नए स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। OnePlus 11 5G स्मार्टफोन में 2K डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर मिलता है। इस स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ यह स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

इसे भी पढ़ें- आ रहा है Oppo का धांसू स्मार्टफोन, OnePlus का करेगा पत्ता साफ, कम कीमत में मिल रहे हैं तगड़े फीचर्स

Xiaomi-13 Pro

Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें वैनिला मॉडल  चिपसेट मिलने की उम्मीद है। लाइनअप में प्रो वेरिएंट में तीन 50MP रियर सेंसर होने की संभावना है और यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

Xiaomi-13

शाओमी ने दिसंबर 2022 में चीन में Xiaomi 13 सीरीज भी लॉन्च की थी। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी अगले महीने बार्सिलोना में होने वाले MWC 2023 इवेंट में स्मार्टफोन सीरीज के ग्लोबल वेरिएंट पेश करेगी। इस स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसी के साथ इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Realme-GT Neo 5

रियलमी  फरवरी में चीन में GT Neo 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन 240W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है और यह कंपनी का ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा। वैसे ओप्पो पहले ही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 में 240W SuperVOOC फ्लैश चार्ज दिखा चुका है। इस टेक्नोलॉजी से स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी सिर्फ 9 मिनट में फुल चार्ज होगी।

Realme-10 5G

हाल ही में रियलमी द्वारा Realme 10 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए, जिनमें Realme 10 Pro 5G, Realme 10 Pro 5G और Realme 10 का 4G वेरिएंट शामिल हैं। वहीं अब कंपनी भारत में Realme 10 का 5जी वर्जन लॉन्च करने का प्लान बना रही है। हालांकि इन आने वाले स्मार्टफोन में 4 जी मॉडल की तरह स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं। Realme 10 5G में 50MP का रियर कैमरा सेटअप और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।

Vivo-X90 series

वीवो ने नवंबर 2022 में चीन में X90 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें Vivo X90, Vivo X90 Pro और X90 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। Vivo X90 सीरीज में Zeiss ऑप्टिक्स और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है।

Oppo-Reno 8T

Oppo का शानदार Oppo Reno 8T 108MP मुख्य कैमरा और स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ आ सकता हो। इसमें 120Hz OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसी के साथ इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Oppo Reno 8T के 4G और 5G दोनों वेरिएंट भारत में फरवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Timesbull के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.