Skip to content
Home Gadgets AC Tips: बारिश और तूफान में AC चलाना...
Gadgets

AC Tips: बारिश और तूफान में AC चलाना कितना हैं सही? फॉलो करें ये उपाय वरना भरना पड़ेगा नुकसान 

Article Highlights

Key Takeaways
  • नई दिल्ली: AC Tips For Rainy Season: देश के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हो रही हैं जिस वजह से भीषण गर्मी से राहत मिली

नई दिल्ली: AC Tips For Rainy Season: देश के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हो रही हैं जिस वजह से भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस मौसम में अगर आप एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए!

दरअसल बारिश के मौसम में पहले के मुकाबले ज्यादा गर्मी नहीं होती है, दूसरा एयर कंडीशनर जल्दी रूम को ठंडा करता है। ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में एसी यूज कर रहे हैं तो आपको संभलकर यूज करना चाहिए। इसके लिए आप इन कुछ स्टेप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए ताकि बारिश में एसी यूज करने से कोई दिक्कत ना हो।

इंसुलेशन और वेंटिलेशन

बारिश में एसी यूज करने पर आपको सुनिश्चित करना चाहिए कि एयर कंडीशनर और उससे जुड़े बिजली के उपकरण अच्छी तरह से इंसुलेटेड है। अगर एयर कंडीशनर के वायर में पानी चला जाएगा तो एसी के ब्लास्ट होने का डर रहता हैं। साथ ही एसी का कंप्रेसर  भी खराब हो सकता हैं

वोल्टेज फ्लक्चुएशन

बारिश के सीजन में थोड़ी ठंडक होने से कई लोग एसी और कूलर का यूज करना बंद कर देते हैं। ऐसे में कई बार  वोल्टेज अचानक हाई हो जाता हैं, जिससे एसी और घर में मौजूद दूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइस का फूंकने का डर बना रहता है। ऐसे में अगर आप बारिश में एसी यूज कर रहे हैं तो उसके साथ स्टेबलाइजर जरूर इस्तेमाल करें।

तूफान में एसी चलाएं या नहीं ?

तूफान के दौरान लाइट जाने की संभावना ज्यादा रहती है, ऐसी स्थिति में एयर कंडीशनर को बंद ही रखना चाहिए।   बिजली के सर्जेस से बचाने के लिए सर्ज प्रोटेक्टर का यूज करें। वहीं खिड़कियां और दरवाजे बंद हों ताकि तेज हवा और बारिश अंदर न आए। अगर बारिश और तूफान में आप यहां बताई टिप्स को फॉलो करेंगे तो आपका एसी सालों साल तक सही चलेगा।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted