BB OTT 3: बिग बॉस के घर से बाहर आते ही पायल मलिक ने बताई शो की सच्चाई, बोलीं- मैं बाहर आई हूं लेकिन… - Times Bull
           

BB OTT 3: बिग बॉस के घर से बाहर आते ही पायल मलिक ने बताई शो की सच्चाई, बोलीं- मैं बाहर आई हूं लेकिन…

Pramod Kumar Yadav July 1, 2024

Payal Malik Eliminated Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बना रहता है। इस बार शो को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। लेकिन अब रविवार को दूसरा एलिमिनेशन हुआ और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल घर से बेघर हो गई। अब बाहर आने के बाद पायल ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया।

पायल मलिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि “वह किसके कारण बेघर हुई है। इस वीडियो की शुरुआत में पहले तो उन्होंने अपने फैन्स को शुक्रिया कहा। आगे उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया उसके लिए थैंक्यू। आप सब जानते हैं कि मैं बिग बॉस से बाहर आ चुकी हूं। मुझे इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया।”

पायल मलिक आगे कहती है कि “मुझे पता है कि मैं वोटिंग के कारण बाहर नहीं आई, बल्कि घरवालों के कारण आई हूं। घर वालों ने मुझे नॉमिनेट किया और इसी वजह से मैं बाहर आई। घर में आपको मैं इस भेष में दिख रही थी जैसी मैं हूं। आप सभी को पता है और बस ऐसे ही मुझे सपोर्ट करते रहना।”

इस वीडियो के दौरान साफ देखा जा सकता है की पायल मलिक काफी इमोशनल और मायूस नजर आ रही थी। हालांकि इस वीडियो पर कुछ फैन्स में रिएक्शन दिया है और उनका कहना है की पायल की एक बार फिर से बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होनी चाहिए। कुछ फैंस तो यह भी कह रहे हैं की पायल के बाहर आ जाने के बाद अब वह बिग बॉस नहीं देखेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल उन्होंने दो शादियां की और उनकी दो पत्नियां है। उनकी पहली पत्नी पायल है और दूसरी पत्नी का नाम कृतिका है। अरमान मलिक बिग बॉस के शो में अपनी दोनों पत्नियों के साथ आए थे और अब उनकी पहली पत्नी शो से बाहर जा चुकी है।