ओटीटी 3 के ये कंटेस्टेंट्स होंगें Big Boss 18 में शामिल, फैन्स ने कहा कि अब Salman Khan ही सिखा सकते हैं असली पाठ! - Times Bull
           

ओटीटी 3 के ये कंटेस्टेंट्स होंगें Big Boss 18 में शामिल, फैन्स ने कहा कि अब Salman Khan ही सिखा सकते हैं असली पाठ!

Ramesh Kothari August 7, 2024

Big Boss OTT: जैसे ही बिग बॉस ओटीटी (Big Boss OTT) ओवर हुआ तुरंत ही बिग बॉस 18 की चर्चाएं शुरू हो गई कि कौन सा कंटेस्टेंट इसमें दिखाई दे सकता है। एक तरफ जहाँ मेकर्स की ओर से तो कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को शेयर नहीं किया गया है लेकिन सोशल मीडिया में रिपोर्ट्स आना अभी से ही शुरू हो गई हैं।

वहीं, जिस तरह से बिग बॉस ओटीटी के सीजन में धमाल देखने को मिला था उसी तरह अब दर्शकों को इन्तजार नहीं हो रहा है कि जल्द से जल्द उनका फेवरेट शो फेवरेट होस्ट (Salman Khan) के साथ देखने को मिले। ऐसे में रिपोर्ट्स के अनुसार वो कौन से कंटेस्टेंट हैं, जिनकी एंट्री रिपोर्ट्स के अनुसार कन्फर्म है ये आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Payal Malik ने कहा कि Kritika Malik का Big Boss 18 में कन्फर्मेशन हुआ पक्का

Kritika Malik जो कि Big Boss OTT में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक रह चुकी हैं। इनका सफर तो लम्बा रहा था लेकिन ये ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाईं। लेकिन अब पायल मलिक ने अपने ब्लॉग में बताया है कि कृतिका बिग बॉस 18 के हाउस में जाना कन्फर्म है। इसके बाद पायल, कृतिका और बच्चे मिल कर ख़ुशी से सेलिब्रेट करना शुरू कर देते हैं।

क्या हैं फैन्स की प्रतिक्रिया

अब फैन्स कमैंट्स कर कह रहे हैं मलिक फैमिली को केवल सलमान खान जैसे होस्ट ही ठिकाने लग सकते हैं। जिस तरह से बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट विशाल पांडे को थप्पड़ मारा था अरमान मलिक ने उसके बाद दर्शक होस्ट अनिल कपूर से भी खफा दिखे और एक्टर सलमान खान को याद कर रहे थे। वहीं, दर्शकों का काफी ज्यादा एक्ससिटेमेंट बढ़ा हुआ है।

कृतिका के अलावा ये कंटेस्टेंट्स भी आ सकते हैं नजर

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स के लिए ये भी कहा जा रहा है कि इसमें टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस सेलेब्स हिस्सा ले सकते हैं। जैसे कि दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम। इनके अलावा आँचल साहू, अर्जुन बिजलानी। साथ ही खबरें तो ये भी आ रही हैं फेमस Youtuber लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) भी दिखाई दे सकते हैं।

फिलहाल सबको सबको काफी ज्यादा एक्साइटमेन्ट है कि कौन सा कंटेस्टेंट आएगा और कौन सा नहीं। इसके लिए तो बस जल्द से ऑफिसियल अनाउंसमेंट का इन्तजार है।