नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी दमदार गायकी के लिए भी जाने जाते हैं। वह जब भी किसी फिल्म में नजर आते हैं तो उस फिल्म के हिट होने के चांस 90% बढ़ जाते हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा के एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके लिए लोग पागल है। लोग उनके घर पर उनकी एक झलक पाने के लिए लाइन लगा लेते हैं।

पवन सिंह (Pawan Singh) पिछले एक दशक से ज्यादा समय से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय है और अब तक वह काफी फिल्में कर चुके हैं। जिनमें रोमांटिक कॉमेडी और एक्शन फिल्म शामिल है। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की तमाम फिल्मों में काम कर चुके हैं और अब तक वह हर एक अभिनेत्री के साथ रोमांस कर चुके हैं।
#Video | मनवा करेला छतिया से साट ली | #Pawan Singh Bhojpuri Movie Songs2022
अब इन दिनों पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है उनके इस गाने का नाम है, ‘मनवा करेला छतिया से साट ली’। पवन सिंह के साथ इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रानी चटर्जी भी नजर आ रही है। पवन सिंह के इस गाने को फिल्म Jab Kehu Dil Me Sama Jala से लिया गया है।
Pawan Singh का गाना - Monalisa | कबले इशारा करबू - Bhojpuri Songs
इस गाने को पवन सिंह ने पलक के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं। यह गाना भोजपुरी चैनल नया गाना पर रिलीज़ किया गया है। 26 दिसम्बर 2022 को पोस्ट किये गए इस गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। और हजारों की संख्या में लाइक भी किया हैं।
Monalisa का ऐसा गाना नहीं देखा होगा 2017 - Jag Hai Pa Jata | Ziddi Aashiq | Pawan Singh |Bhojpuri
Diya Gul Kara Rani - #Pawan Singh - Akshara Singh - Monalisa - Bhojpuri Hit Songs
पवन सिंह सिर्फ एक्टिंग नहीं करते बल्कि वह एक्टिंग से ज्यादा अपने गानों के लिए भी ज्यादा मशहूर हैं। वह अक्सर अपने गानों को लेकर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पवन सिंह ने साल 1997 में अपनी पहली एल्बम के लिए गाना गाया था। उसके बाद उन्हें लॉलीपॉप गाने से लोकप्रियता मिली थी।

यह खबरें भी पढ़ें