Nirahua – Aamrapali Dubey Hot Song: भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) की फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ (NIRAHUA CHALAL LONDON) को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, मनोज टाइगर, सबिन श्रेष्ठ, अनूप अरोड़ा, सुनील थापा, संतोष पहलवान, किरण यादव, गोपाल राय, सुषमा अधिकारी, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री, राम मगर, पुष्पा वर्मा अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
Advertisement
इस फिल्म के सभी एक गाने एक बढ़कर एक हैं, लेकिन फिल्म का एक गाना ‘चोए चोए’ (Choye Choye Bhojpuri Song) काफी पॉप्युलर हुआ है। गाने में निरहुआ संग आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)नजर आ रही है।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
गाने में निरहुआ (Nirahua Song) और आम्रपाली (Aamrapali Dubey Song) दोनों ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘चोए चोए’ इंटरनेट की दुनिया में एक बार फिर से तहलका मचा रहा है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है।
Advertisement
इस गाने में दोनों स्टार्स की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ के इस गाने को खुद सुपरस्टार निरहुआ ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। निरहुआ के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
गाने को अभी तक 1,17,69,122 से अधिक बार देखा जा चुका है। फिल्म के निर्माता सोनू खत्री हैं। इसके अलावा एक्शन और डायरेक्शन चंद्र पंत ने दिया है। सिनेमैटोग्राफर मन कृष्ण महाराज और रामेश्वर कारी ने दिया है। हम यकीन के साथ कह सकते हैं, इस गाने को एक बार सुनने के बाद आपको बार – बार सुनने का मन करेगा। निरहुआ और आम्रपाली का ये गाना कैसे लगा हमें कमेंट बॉक्स के जरिये जरूर बताये।