Whatsapp चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली : बाहुबली फिल्म की देवसेना यानी की साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। अनुष्का शेट्टी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में तेलुगु फिल्म से की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बाहुबली द बिगिनिंग, साइज जीरो और अन्य कई सफल फिल्मों के साथ अपनी सफलता का परचम लहराते हुए अनुष्का शेट्टी साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी और अमीर अभिनेत्री में गिनी जाती हैं।

अपने लंबे करियर के दौरान अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने कई बार उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन उन्होंने उन स्थितियों को आसानी से पार कर लिया। उन्होंने आज भी अपना स्टारडम बनाए रखा। अनुष्का शेट्टी एक बड़ा फैन बेस रखती है और बाहुबली के बाद से वह एक काफी चर्चित चेहरा बन चुकी है। लेकिन अभिनेत्री को कई विवादों का भी सामना करना पड़ा है और एक विवाद ऐसा भी था जिसकी वजह से उनकी बॉडी पर कमेंट भी किए गए थे।

आज के समय में ऐसे कई लोग समाज में मौजूद है जो मजाक-मजाक में बहुत कुछ कह जाते हैं जो की सही नहीं होता है। वही हास्य कलाकार निभाने वाले अभिनेता तो मजाक उड़ाने की वजह से ही चलते हैं। क्योंकि लोग उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और ज्यादातर समय कॉमेडियन को नजर अंदाज कर दिया जाता है। कॉमेडियन सार्वजनिक मौके पर महिलाओं से जुड़ी कुछ ऐसी बातें और कुछ ऐसे मजाक कर देते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है।

ऐसा ही एक मजाक एक कमेंट एक मशहूर कॉमेडियन ने कर दिया था। हम यहां बात कर रहे हैं तेलुगू कॉमेडियन मोहम्मद अली (Muhammad Ali) के बारे में। वह एक बार देवसेना के ऊपर गंदा कमेंट कर चुके हैं। अनुष्का शेट्टी और आर्या की साइज जीरो के ऑडियो लॉन्च के दौरान कॉमेडियन अभिनेता अली ने अनुष्का शेट्टी के बारे में कुछ अभद्र शब्द इस्तेमाल कर लिए थे। जिसकी वजह से अभिनेत्री काफी नाराज हो गई थी।

उन्होंने अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की तुलना हॉट जलेबी से करते हुए कहा था। अनुष्का एक हॉट जलेबी है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। अली के इस बयान की वजह से हड़कंप मच गया था। वह इतना बोलने के बाद नहीं रुके उसके बाद उन्होंने अभिनेत्री की टांगों पर भी कमेंट किया।

उन्होंने अनुष्का शेट्टी की जांघों की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान से की थी। जिन्होंने साइज जीरो में काम किया था। उन्होंने कहा था कि सोनल के पास जाँघे नहीं है जबकि अनुष्का के पास वास्तव में रिमरकेबल थाई है। जब से मैंने उसे बिल्ला में देखा। मैं उसका फैन बन चुका हूं। वह यही नहीं रुके उन्होंने कहा, अगर आप अनुष्का की जांघों के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो निर्देशक राघवेंद्र राव से पूछ सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें