Aamrapali Nirahua Romance: अगर आप रोमांटिक भोजपुरी गानों के दीवाने हैं। तो ‘मन के पसंद’ गाना आपके लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शानदार जोड़ी और मधुर संगीत से सराबोर ये गाना साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ का है। लेकिन आज भी इसकी ताजगी बरकरार है।
गाना हुआ वायरल, मिल चुके हैं 18 लाख से ज्यादा व्यूज!
‘Enter 10 Rangeela’ यूट्यूब चैनल पर अक्टूबर 2023 में ‘मन के पसंद’ गाने का फुल एचडी वीडियो शेयर किया गया था। तब से लेकर अब तक इस गाने को 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली की रोमांटिक केमिस्ट्री कमाल की है। जो दर्शकों को बार-बार देखने पर मजबूर कर देती है।’मन के पसंद’ गाना हनी बी और मोहन राठौर की सुरीली आवाज़ में गाया गया है। वहीं, गाने के बोल लिखे हैं मशहूर गीतकार आज़ाद सिंह ने। संगीत से सजाने का काम वीएलडी ग्रुप ने किया है।
दिल की सीट है अभी खाली, जल्दी फॉर्म भर लो!
गाने का सीक्वेंस भी काफी प्यारा है। आम्रपाली दुबे को निरहुआ से बेइंतहा प्यार हो जाता है। अपने प्यार का इज़हार करते हुए वो कहती हैं कि उन्हें निरहुआ इतना पसंद है कि वो उन्हें किसी भी तरह से पाना चाहती हैं। इस पर निरहुआ भी उसी अंदाज़ में जवाब देते हैं कि दिल की सीट अभी खाली है, जल्दी फॉर्म भर लो।गौरतलब है कि साल 2020 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा शमीम खान, पूजा गंगुली, अयाज खान और संजय पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए थे।