Anushka Sharma-Virat Kohli ने शेयर की बेटे Akaay की पहली झलक, फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं!

Anushka Sharma and Virat Kohli: क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं। अनुष्का-विराट ने साल 2017 में एक-दूजे का हाथ थामा था। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने 2021 को बेटी वामिका (Vamika Kohli) को जन्म

Tb Favc
Ramesh Kothari August 9, 2024 – 2:41 PM

Anushka Sharma and Virat Kohli: क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं। अनुष्का-विराट ने साल 2017 में एक-दूजे का हाथ थामा था। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने 2021 को बेटी वामिका (Vamika Kohli) को जन्म दिया। साल 2023 की 15 फरवरी को वामिका के छोटे भाई अकाय (Akaay) ने जन्म लिया।

बच्चों के जन्म लेने के बाद से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया से दूर लाइफ को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। ऐसे में फैन्स भी अक्सर अनुष्का से उनका हाल-चाल जानने के लिए उत्सुक रहते थे और काफी ज्यादा एक्ससाइटेड भी कि उनके बेबी कैसे हैं। ऐसे में अनुष्का और विराट ने फैन्स की मुरादें पूरी करते हुए अकाय की पहली झलक दिखाई है। जिसके बाद लोग कपल के ऊपर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वहीं, ये तस्वीर सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल भी हो रही है।

अकाय की झलक दिखी पहली बार

ये तो सभी को पता ही है कि कपल अपने सोशल मीडिया से बच्चों को दूर रखना ही पसंद करते हैं। एक बार बेटी वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हुई थी जिसके बाद कपल काफी ज्यादा सतर्क हो गए थे। वहीं, अकाय को जन्म लिए हुए 6 महीने हो चुके हैं लेकिन आजतक कभी किसी ने सोशल मीडिया में इनकी एक झलक तक नहीं देखी। लेकिन अब माँ अनुष्का ने ही पहली झलक फेन्स संग सोशल मीडिया में शेयर किया है।

तस्वीर में नहीं दिख रहा है चेहरा

बताते चलें कि अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय की जो तस्वीर शेयर की है उसमें बेटा का चेहरा छिपा है। अकाय का केवल हाथ दिखाई दे रहा है और उनके पास प्लेट्स में बहुत सारी आइसक्रीम्स रखी हुई है। देखने से लग रहा कि अकाय आइसक्रीम लेने की कोशिशों में लगा है।

बेटे अकाय पर फैन्स लुटा रहे जमकर प्यार

अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को देख फैन्स काफी खुश हैं और एक्ट्रेस से डिमांड कर रहे हैं कि इस तरह और तस्वीरें वो अपने बच्चों की शेयर करती रहा करें। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम हैंडल में फादर्स डे के मौके पर भी तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक पेपर पर दो पैरों के निशान बनें हुए थे।


साथ ही पेपर में हैप्पी फादर्स डे लिखा हुआ था और एक हार्ट का सिम्बल भी बना था।

Tb Favc
About the Author

Ramesh Kothari

No description has been provided by the author.

Start a Conversation