Anupama Big Twist: अनुज खोलेगा आध्या का राज! कैसे छीना था अनुज की संपत्ति? देखें आज
Anupama Upcoming: अनुपमा सीरियल में नया ट्विस्ट आने वाला है! दर्शकों को बेताब कर देने वाले प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा बेहोश मिले अनुज कपाड़िया को अपने आश्रम में ले आएगी। वहां उसकी देखभाल के बाद अनुज तो ठीक हो जाएगा, पर
Anupama Today (3)
Anupama Upcoming: अनुपमा सीरियल में नया ट्विस्ट आने वाला है! दर्शकों को बेताब कर देने वाले प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा बेहोश मिले अनुज कपाड़िया को अपने आश्रम में ले आएगी। वहां उसकी देखभाल के बाद अनुज तो ठीक हो जाएगा, पर पूरी तरह से नहीं। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह कुछ टूटी-फूटी बातें ही बोल पा रहा है।
अनुज खोलेगा आध्या का राज?
क्या अनुज बता पाएगा आखिर आध्या कहां है? नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुज टूटी-फूटी जुबान में ही सही, लेकिन अनुपमा को बता देगा कि आध्या कहां है। अनुज कहेगा कि आध्या चली गई है, भईया-भाभी के पास चली गई है। उसने ये भी कहा है कि वो बहुत ख्याल रखेंगे उसका। ये सुनकर अनुपमा को झटका लगेगा क्योंकि उसे पता है कि अनुष और बरखा पर भरोसा नहीं किया जा सकता और अगर अनुज की ये हालत है, तो इसमें जरूर उसके भाई-भाभी का हाथ होगा। कई राज अभी सामने आने बाकी हैं!
क्या वापसी करेंगे अनुज के भाई-भाभी?
सोशल मीडिया पर एक्स के पोस्ट में यूजर ने लिखा है, “ऐसा लगता है कि दर्शकों की मांग पर मेकर्स ने अनुष और बरखा भाभी को वापस लाने का फैसला किया है. पिछले दो एपिसोड्स में उनका लगातार जिक्र हो रहा है, लेकिन उन्हें सिर्फ नेगेटिव किरदार के रूप में ही दिखाया जा रहा है। अगर वो वापसी नहीं करते हैं, तो शो की बेचारी लीड कैरेक्टर एक लाचार औरत की तरह दिखेगी। ” ऐसे ही कई कमेंट्स लोगों ने किए हैं, जिनसे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद जल्द ही अनुष और बरखा शो में वापसी करेंगे।
क्या छीन ली अनुज की संपत्ति?
फैन थ्योरीज की मानें, तो अनुज कपाड़िया की संपत्ति को बरखा और अनुष ने ही हड़प ली होगी। उन्होंने अनुज को धोखा दिया होगा कि वो आध्या की जिम्मेदारी लेंगे और फिर उसे ब्लैकमेल करके या कोई और तरीका अपनाकर सारी संपत्ति अपने नाम करवा ली। अनुज को अपनी बेटी से बहुत प्यार है, इसलिए मुमकिन है उसने वो संपत्ति उन्हें ही दे दी हो। आपको बता दें कि हाल ही में ये खबरें भी आई थीं कि मेकर्स शो में फिर से 5 साल का लीप लाने का सोच रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो इस बार कहानी से लेकर किरदारों तक, सब कुछ बदल जाएगा। शो से जुड़े अपडेट्स पाते रहने के लिए लाइव हिंदुस्तान से जुड़े रहें।
Write a Comment