Roshni Nadar Net Worth: कौन हैं रोशनी नादर जो नीता अंबानी को छोड़ दिया पीछे, अमीरी की लिस्ट में आई सबसे आगे - Times Bull
           

Roshni Nadar Net Worth: कौन हैं रोशनी नादर जो नीता अंबानी को छोड़ दिया पीछे, अमीरी की लिस्ट में आई सबसे आगे

Shivangi Shandilya March 16, 2025

रोशनी नादर देश की सबसे अमीर महिला बन गई हैं और ऐसा रातोरात हुआ है। दरअसल, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स के मुताबिक, एचसीएल ग्रुप के संस्थापक शिव नादर ने अपनी बेटी रोशनी नादर को एचसीएल में 47 फीसदी हिस्सेदारी दी है। यह हिस्सेदारी मिलने के बाद रोशनी रातों-रात कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक और एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक वह दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला भी बन गई हैं।

नेटवर्थ के मामले में नीता से आगे

नेटवर्थ के मामले में रोशनी ने अंबानी फैमिली को बड़ा झटका दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं अंबानी परिवार की नीता अंबानी की। अगर हम रोशनी की नेटवर्थ की तुलना नीता अंबानी की संपत्ति से करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में नीता अंबानी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 2340-2510 करोड़ रुपये थी। लेकिन रोशनी नीता अंबानी की संपत्ति से भी आगे निकल गई हैं। उन्होंने सावित्री जिंदल, अजीज प्रेमजी को भी पीछे छोड़ दिया है, हालांकि अंबानी और अडानी की नेटवर्थ रोशनी से कहीं ज्यादा है। उनके बाद तीसरे नंबर पर रोशनी आई हैं।

रोशनी का करियर

रोशनी नादर के करियर की शुरुआत पत्रकारिता से हुई, जहां उन्होंने सीएनएन और स्काई न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम किया। बाद में वह अपने पारिवारिक व्यवसाय एचसीएल से जुड़ गईं। रोशनी नादर एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीतकार भी हैं और वन्य जीवन और पर्यावरण संरक्षण में उनकी गहरी रुचि है। 2018 में, उन्होंने अपने पति शिखर मल्होत्रा ​​के साथ “द हैबिटेट्स ट्रस्ट” की स्थापना की, जिसका उद्देश्य जैव विविधता और प्राकृतिक आवासों की रक्षा करना है।

रोशनी की सामाजिक पहल

रोशनी नादर शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है। यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती है, जिससे उनकी सफलता समाज के लिए प्रेरणा बनती है।