Tata के गाड़ियों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी! अब कितने में मिलेगी ये धांसू कारें - Times Bull
           

Tata के गाड़ियों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी! अब कितने में मिलेगी ये धांसू कारें

Mobin Akhter July 7, 2025

क्या आप भी Tata की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो जल्दी करें क्योंकि Tata मोटर्स ने इन कारों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। जुलाई 2025 के पहले हफ्ते में कंपनी ने अपने कुछ मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें टियागो और कर्व भी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब इन कारों की नई कीमतें क्या हैं और किन वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।

Read More – Bhojpuri Song: Watch Nirahua and Aamrapali Dubey Intimate Scene In ‘Muh Pe Atak Jata’ Trend On Internet

Read More – Top 5 Most Powerful Pickup Trucks in India – Rugged, Reliable & Ready for Adventure

Tata Tiago

टाटा Tiago भारत की सबसे किफायती और भरोसेमंद हैचबैक कारों में से एक रही है, लेकिन अब इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। जुलाई 2025 की नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, टियागो के कई वेरिएंट्स ₹5,000 से ₹10,000 तक महंगे हो गए हैं।

  • XM पेट्रोल, XZ पेट्रोल, XZ+ पेट्रोल, XZA पेट्रोल, XM iCNG, XZ iCNG और XZA iCNG वेरिएंट्स की कीमतें ₹10,000 तक बढ़ी हैं।
  • XT पेट्रोल, XTA पेट्रोल, XT iCNG और XTA iCNG वेरिएंट्स पर ₹5,000 की बढ़ोतरी हुई है।
  • अच्छी खबर: बेस मॉडल XE और XE iCNG की कीमतें वही रहेंगी।

Tata Curv SUV

टाटा Curv अपने बोल्ड डिजाइन और फीचर्स के कारण युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। लेकिन अब इसकी कीमतों में भी बदलाव आया है।

अब टाटा Curv की कीमत ₹10 लाख से ₹19.52 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच पहुंच गई है। अगर आप इस स्टाइलिश SUV को खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी डिस्कशन रूम पहुंच जाएं!