नई दिल्ली Business Idea: अगर आप किसान हैं और पारंपरिक खेती से हटकर खेती करनी हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें। इसमें आपको कम लागत के साथ में ज्यादा कमाई होती है। आज हम आपके लिए शानदार बिजनेस आइडिया (Business Idea) लेकर आए हैं जिसे आप ट्रेडिशनल खेती के साथ में भी कर सकते हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं पॉपुलर के पेड़ की खेती के बारे में, जिसके जरिए किसान सम़द्धि की नई-नई इबारत लिख रहे हैं। इसकी लकड़ी बाजार में काफी अधिक कीमत में बिकती है। आप भी इसकी खेती करते अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं। इस लकड़ी की बाजार में बहुत ही डिमांड है।
इसे भी पढ़ें- लॉन्च होते ही जारी हुई Maruti Jimny की कीमत, किसी ने नहीं सोचा था इतनी सस्ती होगी SUV
इतना ज्यादा होगा लाभ
बता दें अगर आप इसकी खेती करते हैं तो आपको इससे 5 से 6 साल में लाभ मिलेगा। इस सालों में पेड़ की ऊचाई 60 से 80 फुट और इसकी मोटाई 3 से 4 फुट कर हो जाती है। यही कारण है कि पॉपुलर का पौधा किसानों के बीच में काफी पॉपुलर हुआ जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस पेड़ को अगर 1 एकड़ में लगाते हैें तो 3 हजार तक लगाए जा सकते हैं।
इस पेड़ की लकड़ी 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकती है। 7 साल के बाद इन पेड़ों की सेलिंग कर आप करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इसमें आपकी लागत अगर 20 लाख रुपये निकाल लेते हैं इसके बावजूद भी आप करोड़ो रुपये के मुनाफे में होंगे।
इसे भी पढ़ें- रात के 1 बजे कमरा बंद करके Nirahua ने पत्नी Amrapali के साथ रोमांस करने की पकड़ ली जिद, मचा दिया हुड़दंग
फटाफट जानें कैसे होती है पॉपुलर की खेती
आपको बता दें इसकी खेती करने का सही मौसम बारिश का है। इसकी रोपाई के लिए 18 से 20 डिग्री का तापमान सबसे सहीं रहता है। वहीं कम से कम 10 डिग्री और अधिकतम 45 डिग्री तापमान पेड़ों की ग्रोथ के लिए सबसे अच्छा होता है। इसके लिए दोमट मिट्टी सही रहती है। वहीं जमीन का PH 6 से 8 के बीच में होना चाहिए।
पौधे की रोपाई करने से पहले खेत को कम से कम 2 बार जोत लेना चाहिए। इसके बाद खेत में पानी लगाएं और सूखने पर रोटावेटर से जुताई कर जमीन को समतल कर दें। इससे पौधों में आसानी से ग्रोथ होती है। रोपाई से पहले खेत में पर्याप्त मात्र में गोबर की खाद डालें। पौधे को 5-5 मीटर की दूरी के हिसाब से लगाएं। पौधों में मौसम के अनुसार, साधारण सिचांई करना चाहिए। गर्मी में 7 से 10 दिनों के भीतर सिंचाई करें। जबकि सर्दियों में 20 से 25 दिन सिंचाई करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रात के 1 बजे कमरा बंद करके Nirahua ने पत्नी Amrapali के साथ रोमांस करने की पकड़ ली जिद, मचा दिया हुड़दंग
फटाफट जानें कहां पर होता है इस्तेमाल
इस पेड़ की लकड़ी काफी हल्की होती है। जिस कारण से हल्के समान बनाने में ये काफी काम आती है। इसके अलावा कई तरह के प्लाईवुड़, दरवाजें, बोर्ड, डोमेस्टिक फर्नीचर और सैटरिंग मटेरियल बनाएं जाते हैं। इसकी लकड़ी की विदेश में काफी मांग होने के कारण इसका खूब निर्यात होता है।
इससे वुड़न का सजावटी सामान, क्रिकेट बल्ला, माचिस की तीलियां, कैरमबोर्ड और उसकी गोटिंया, आदि सामान बनते हैं। वहीं देश के यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, एमपी और बिहार आदि राज्यों में पॉपुलर की खेती से लोग अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं।