SONE KA TAZA BHAV: शाम होते-होते आसमान चढ़े सोने के दाम, फटाफट जानें 14 से 24 कैरेट तक कीमत

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी होने से ग्राहकों को बड़ी निराशा देखने को मिली। गुरुवार के दिन सोने की कीमतों में बंपर गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन आज सुबह से ही दाम बढ़ने का क्रम जारी रहा। शाम होते-होते कीमतों में ठीक-ठाक बढ़ोतरी हुई। कुछ दिन बाद आपके घर परिवार में किसी शख्स की शादी होने वाली है तो सोना खरीदारी का यह बढ़िया मौका है।

इसकी वजह कि आगामी दिनों में इसके रेट और भी बढ़ सकते हैं, जिससे आम लोगों से लेकर नौकरी पेश तक की जेब का बजट बिगड़ सकता है। हालांकि, आगामी दिनों में सोना-चांदी के रेट कहां होंगे, आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। इसलिए सोना खरीदने के लिए आप सभी कैरेट वाले गोल्ड का भाव आराम से जान लें, जो किसी सुनहरे ऑफर की तरह है। इसलिए जरूरी है कि आप सभी कैरेट वाले गोल्ड का भाव जान लें, जिससे सभी कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा।

फटाफट जानिए सभी कैरेट वाले सोने की कीमत

सर्राफा बाजारों में खरीदारी से पहले ग्राहक सभी कैरेट वाले गोल्ड का रेट जान सकते हैं, जिससे किसी तरह प्रॉब्लम नहीं होगी। मार्केट में 999 प्योरिटी यानी 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 72028 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा 995 प्योरिटी (23 कैरेट) वाले सोने का रेट 71740 रुपये प्रति तोला में बिक रहा है।

916 प्योरिटी(22 कैरेट) वाले सोने की कीमत 65978 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रही है। 750 प्योरिटी(18 कैरेट) वाले गोल्ड का प्राइस 54021 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है, जो किसी बढ़िया ऑफर की तरह है। 585 प्योरिटी(14 कैरेट) वाले सोने का प्राइस 42136 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिकता नजर आ रहा है।

वहीं, अगर आप चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो गिरावट के बाद एक किलो के लिए 89762 रुपये खर्च करने होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि IBJA की तरफ से जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं। इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से महंगे रहते हैं।

IBJE NEWS

कैसे जानें सोने का ताजा भाव?

देश के सर्राफा बाजारों में आप सोना-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो पहले इसके रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बाजार में आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने की जरूरत होगी। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी, जिससे आपका सब कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow