Gold Price Today: आज यानी 1 नवंबर को बड़े ही धूम – धाम के साथ देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) का फेस्टिवल मनाया जा रहा है। यदि आप करवा चौथ के मौके पर आज अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कोई गहना देने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।
क्योंकि, नवंबर महीने शुरू होने के साथ सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है। सोने के भाव में गिरावट देख महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं। क्योंकि, करवा चौथ के मौके पर औरतें 16 श्रृंगार करती हैं, ऐसे में महिलाएं शाम से पहले खरीदारी करके अपने त्यौहार को और अच्छे से मना सकती हैं।
ग्लोबल बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी देखा जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमत में 17.05 डॉलर प्रति औंस की गिरावट दर्ज की गई है। विभिन्न शहरों में 10 ग्राम सोने की खुदरा कीमतों में भिन्नता देखने को मिली है, जो औसतन लगभग 62,000 रुपये है। तो आईये जानते हैं सोने और चांदी की कीमत क्या है:-
जानिए आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com की माने तो 1 नवंबर 2023 यानी आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत 60652 है, जबकि 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला सोने की कीमत 55781 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) गोल्ड की कीमत 45672 है और 585 प्योरिटी वाला गोल्ड के भाव 35624 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में क्या है सोने की कीमत?
दिल्ली में, 22 कैरेट सोने की कीमत 56,850 और 24 कैरेट सोने के भाव 62,000 प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में क्या है सोने का भाव
अहमदाबाद में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा खुदरा कीमत 56,750 रुपये है। जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत 61,900 रुपये प्रति तोला है।
चेन्नई में क्या है सोने की दर
चेन्नई में, 22 कैरेट वाले प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 57,150 रुपये है और 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 62,350 रुपये प्रति तोला है।
कोलकाता में क्या है सोने की कीमत?
कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड कर रहा है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड के रेट 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
चांदी की क्या है कीमत?
भारत में चांदी की कीमत आज 1 किलोग्राम 71,900 रुपये है। कल के मुकाबले रेट थोड़े बढ़े हैं।