नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों चिलचिलाती गर्मी से तप रहा है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालात इतने बदतर हैं कि आसमान से बरसती आग ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। रविरवार सुबह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बादल जरूरी छाए रहे, लेकिन जैसे-जैसे बढ़ता गया ठीक वैसे ही तापमान 40 डिग्री को पार गया।
दूसरी और मानसूनी दस्तक पर एक बड़ी खबर सामने आई है। मानसून ने दक्षिण भारत के केरल राज्य में एंट्री कर ली है, जिससे झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। अब मानसून एक्सप्रेंस की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यूपी बिहार सहित तमाम प्रदेश के लोगों का मानसून का इंतजार खत्म होगा। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
यहां होगी मानसूनी बारिश
आईएमडी के अनुसार, कर्नाटक, बंगाली की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है, जिससे यहां भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु में मानसून जल्द प्रवेश कर सकता है, जिसके साथ ही यहां भी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
इसके साथ ही नॉर्थईस्ट और दक्षिण के राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने असम, मेघालय, नगालैं, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में आंधी और बिजली की गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक में आगामी तीन दिन गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
जानिए इन राज्यों में कब होगी भारी बारिश
अगर आप यूपी, बिहार और दिल्ली के निवासी हैं तो फिर अपनी छतरी को मजबूत कर लें या फिर नई खरीद लें, क्योंकि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून अब तमिलनाडु के कई हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। इसके साथ ही असम समेत, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।
अब माना जा रहा है कि दिल्ली एनसरी में 30 जून तक मानसून आने की संभावना है। इससे पहले 15 जून को बिहार में मानसूनी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं, पश्चिमी यूपी में 25 जून को बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।