BPL Ration Card Loan: मिल रहा है 10 लाख रुपये तक का लोन, जानें कैसे करें आवेदन - Times Bull
           

BPL Ration Card Loan: मिल रहा है 10 लाख रुपये तक का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

Dev Ops July 2, 2024

नई दिल्ली BPL Ration Card Loan: केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए काफी सारी सरकारी स्कीम्स चलाई जाती हैं। सरकार के द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को काफी सारी सुविधाएं मिलती है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे लोगों को बीपीएल राशन कार्ड मिलता है। उनको इस कार्ड के द्वारा मुफ्त राशन भी दिया जाता है।

किसी भी पास के राशन डीलर के पास जाकर फ्री राशन लेने के लिए राशन कार्ड के लिए अप्लीकेशन किया जा सकता है। लेकिन बीपीएल राशन कार्ड पर केवल मुफ्त राशन ही नहीं प्राप्त होता है, बल्कि आप लोन भी उठा सकते हैं। सरकार के द्वारा बीपीएल राशन कार्ड धारकों को 10 लाख तक का लोन मुहैया कराया जाता है। चलिए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

2 लाख से 10 लाख रुपये मिलते हैं?

हरियाणा में बीपीएल कार्ड धारकों को व्यावसायिक तौर पर बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के द्वारा कम ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाता है। ये लोन 2 लाख से 10 लाख रुपये तक के बीच में दिया जाता है। औद्योगिक क्षेत्र एवं बिजनेस के तहत एनएसएफडीसी के तहत एनएसएफडीसी के द्वारा अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले बीपीएल राशन कार्ड धारकों को बिजनेस लोन दिया जाता है।

हरियाणा में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के द्वारा स्वरोजगार स्कीम चलाई जा रही है। जिसके तहत अनुसूचित जाति के बीपीएल कार्ड धारक युवाओं को बिजनेस के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और उनको बिजनेस शुरु करने के लिए लोन दिया जा रहा है। हरियाणा राज्य का कोई निवासी जो भी अनुसूचित जाति के तहत आता हो और बीपीएल राशन कार्ड के धारक हो। वह इस लोन के लिए पात्र होगा।

ऐसे ले सकते हैं लोन

बीपीएल राशन कार्ड से लोन लेने के लिए आपको बैंक विजिट करना होगा। जहां पर आपको बीपीएल राशन कार्ड पर मिलने वाले लोन के बारे में जानकारी लेनी होगी और आवेदन फॉर्म लेना होगा। इसके बाद सभी दस्तावेजों के साथ में फॉर्म भरकर जमा करना होगा। अगर आप लोन के लिए पात्र होते हैं तो आपका अप्लीकेशन सफलतापूर्वक जमा कर लिया जाएगा।

इसके बाद आपको लोन की रकम जारी कर दी जाएगी। सरकार क द्वारा दिए जान वाल इस लोन पर ब्याज दर में भी छूट दी जाती है। बता दें बीपीएल राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले लोगों को ही जारी किया जाता है ऐसे में जिन परिवार की सालाना एक लाख से भी कम होती है उनको ही बीपीएल कार्ड जारी किया जाता है।