Lakhpati Didi Yojna: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। आज हम सरकार की एक ऐसी ही योजना के बारे में बात कर रहे हैं, जो खास तौर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है। जिसे उत्तराखंड सरकार ने शुरू किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं।
2025 तक 1.25 lakh महिलाओं को लखपति बनाने का टारगेट
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत उत्तराखंड सरकार साल 2025 तक 1.25 lakh महिलाओं को लखपति बनाने का target लेकर चल रही है। इस योजना का लाभ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा। योजना का लाभ मिलने के बाद महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा और वे बेहतर जीवन जी सकेंगी।
महिलाओं को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आय को 1 लाख रुपये से अधिक करना है। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
योजना का लाभ लेने की पात्रता
- महिला का उत्तराखंड राज्य की निवासी होना अनिवार्य है।
- योजना का लाभ केवल स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को ही मिलेगा।
- महिला के पास सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
- योजना का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य की महिलाओं को ही मिलेगा।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?
अगर आप मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। फिलहाल सरकार ने इस योजना की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध नहीं कराई गई है।
जैसे ही सरकार इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी। महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं।