भारत आएगी एक और विदेशी बाइक कंपनी, आते ही लॉन्च करेगी 4 नई बाइक्स

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Upcoming Bikes: ऑस्ट्रिया की बहुचर्चित टू व्हीलर निर्माता कंपनी ब्रिजस्टोन भारत में एंट्री लेने वाली है। कंपनी बिक्री और डीलरशिप के लिए के व वेलोस मोटर के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के जरिए कंपनी भारतीय ग्राहकों को बिल्कुल ही नए तरह की बाईक्स ऑफर करेगी। इसके अलावा भारत में Brixton अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी बात कह रही है।

ऑस्ट्रिया में डिजाइन कर भारत में निर्माण

भारतीय ग्राहकों को वर्षों यूरोपियन छवि से रूबरू करवाएगी। भारत में KAW वेलोस के साथ ब्रिक्सटन ने 2 साल की साझेदारी की है। आपको बता दे की ऑस्ट्रिया में इस ब्रांड का स्वामित्व KSR ग्रुप के पास है जो पहले से ही मेट्रोन मोटरसाइकिल, मालगुती मोटरसाइकिल और कई मोबिलिटी ब्रांड पर मालिकाना हक रखती है।

भारत में एक प्रेस रिलीज के जरिए वर्षों ने कहा है कि वह पहले चार मॉडल को भारत में लॉन्च करेंगे। हालांकि यह चार मॉडल कौन से होने वाले हैं इसकी बात नहीं कही गई है। इन मॉडलों को वर्षों ऑस्ट्रिया डिजाइन सेंटर में विकसित कर रही है और इसे KAW के कोल्हापुर स्थित फैक्ट्री में निर्मित किया जाएगा।

Brixton बनाएगी भारत के लिए बाइक

ब्रिजस्टोन और KAW वेलॉस दोनों एक दूसरे की मदद करते हुए भारत में एक रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर को स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। कंपनी का उद्देश्य है कि वह इस रिसर्च सेंटर के जरिए भारतीय बाजार के लिए एक मोटरसाइकिल डेवलप कर सके। इसी बाइक को वह दक्षिण पूर्व एशियाई देश और अफ्रीका के देशों में भी बेच सकते हैं।

यानी कि अगर भारत में वह सफल हो गए तो उनके हाथ में अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया जैसा बड़ा मार्केट भी हो सकता है।

कंपनी बढ़ाएगी नेटवर्क

मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ ब्रिजस्टोन मोटरसाइकिल भारतीय शहरों में एक बड़ा डीलरशिप नेटवर्क भी तैयार करने में लगी हुई है। इस योजना के तहत 2024 के अंत तक कंपनी 15 डीलरशिप ओपन करना चाहती है। ज्यादा डीलरशिप खोलने से कंपनी की पहुंच देश के कोने-कोने में होगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow