शोरूम पर पहुंचने लगी ये 230KM तगड़ी रेंज वाली सस्ती ईवी, फीचर्स इतने धांसू की तुरंत करेगा खरीदने का मन!

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली:MG Comet EV details. देश का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट कितनी तेजी से ग्रोथ करता चला जा रहा है। जिसमें हर कंपनी अपने हाथ आजमा रही है। तो वही हाल ही में एमजी मोटर इंडिया के द्वारा लांच की गई यह इलेक्ट्रिकल कार खरीदने के लिए उपलब्ध हो गई है। जी हां कंपनी ने हाल ही में बताया है कि MG कॉमेट ईवी स्पेशल एडिशन देश भर के डीलरशिप पर पहुंचने लगा है।

आप को बता दें कि एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने हाल ही में अपने 100 साल पूरे होने के मौके पर हेक्टर, एस्टोर, ZS EV और कॉमेट EV का 100 ईयर लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए, जिसमें से अगर आप MG कॉमेट ईवी को खरीदना चाहते हैं, तो आप के लिए ईवी का स्पेशल एडिशन खरीदने के लिए मिल रहा है।

आ गया MG कॉमेट ईवी स्पेशल एडिशन

कंपनी ने MG कॉमेट ईवी स्पेशल एडिशन में कई अपडेट किए हैं, जिससे एक्सटीरियर का नया कलर, ब्लैक-आउट रूफ, फैली हुई क्रोम फिनिश और टेलगेट पर एक गहरा कॉमेट EV बैज शामिल किया गया है, तो वही इसकी कीमत एक्स-शोरूम कीमत 9.4 लाख रुपए है।

MG कॉमेट EV में लगी है इतनी दमदार बैटरी

कॉमेट EV में 17.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसमें 42 पीएस के पावर आउटपुट और 110 एनएम टॉर्क मिलता है। इस ईवी को 3.3 kW चार्जर की मदद से चार्जिंग का समय 10 से 80% के लिए 5 घंटे और 0 से 100% के लिए 7 घंटे है। वहीं, 7.4kW AC फास्ट चार्जर से 2.5 घंटे में ईवी को 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा हैं कि इस इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 230 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

तो वही इस EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है।

MG कॉमेट EV में मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

कंपनी ने MG कॉमेट EV में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं, जो ईवी में चार चांद लगा देते हैं। जिसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वेदर इन्फॉमेशन और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलती है।

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow