Mahindra XUV 700 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, अब सबको पछाड़ देगी ये SUV

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra XUV 700: अपनी दमदार एसयूवी के लिए जाने जाने वाली कंपनी महिंद्रा ने नई XUV 700 को लांच कर दिया है। इस नए वेरिएंट को सिलेक्ट नाम दिया गया है। इसके फीचर्स और इंजन में बदलाव किया गया है। आज हम इस आर्टिकल में इसी बात को जानेंगे। हालांकि महिंद्रा की तरफ से आई यह नई XUV 700 लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित जरूर कर रही है।

महिंद्रा ने सुव 700 के AX5 ट्रिम में ही सेलेक्ट वेरिएंट को लांच किया है। इसलिए आप इसे टॉप मॉडल के तौर पर नहीं देख सकते हैं। लेकिन इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में थोड़े बहुत बदलाव जरूर किए गए हैं।

नई Mahindra XUV 700 Select Edition के फीचर्स

कंपनी की ओर से लांच हुई नई XUV 700 AX5 सिलेक्ट वेरिएंट में स्काई रूफ दिया गया है। इसके अलावा इसमें एचडी इन्फोटेनमेंट सिस्टम है जो 26 सेंटीमीटर लंबा है। इतने ही साइज का इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

इसमें इनबिल्ट नेविगेशन, नेटिव मैप, एड्रेनोक्स के साथ 75 से ज्यादा कार कनेक्ट फीचर्स दिए गए हैं। यह पुश स्टार्ट बटन, वायरलेस एंड्राइड ऑटो कार प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले, एड्रेनोक्स कनेक्ट और 1 साल के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ 6 एयरबैग, 6 स्पीकर्स, थर्ड हो एक कप होल्डर,

एलइडी डीआरएल, टिल्ट एडजस्टमेंट स्ट्रीयरिंग व्हील, स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक सेंसर, आर्म रेस्ट, फॉलो मी हैडलाइट्स, माइक्रो हाइब्रिड टेक्निक, एरो हेड एलइडी टेल लैंप, फुल साइज व्हील कवर, कपबोर्ड जैसे कई फीचर्स के साथ आती है। इसका सेफ्टी महिंद्रा लेवल का ही है। यानी कि आप इसे बे धड़क सड़क पर दौरा सकते हैं।

नई एसयूवी की कीमत और इंजन दोनों जबरदस्त

नई महिंद्रा एक्सयूवी 700 सिलेक्ट एडिशन (Mahindra XUV 700 Select Edition) की कीमत 16.59 लाख रुपए है। इसे पेट्रोल के अलावा डीजल वेरिएंट में भी लॉन्च किया गया है। इसके डीजल वेरिएंट की कीमत 17.5 लाख रुपए से शुरू होती है।

देखा जाए तो इस कीमत में यह एक वैल्यू फॉर मनी एसयूवी बन जाती है। इसमें 2 लीटर की क्षमता वाला टर्बो पैट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 147 किलोवाट का पावर और दोस्त 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

इसके अलावा इसमें 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन भी दिया गया है जो बहुत ही पावरफुल है। अगर आप एक नई एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो नई लांच हुई यह महिंद्रा एक्सयूवी 700 का अच्छा विकल्प बन सकती हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow