नई दिल्ली:Mahindra Electric SUVs. देश की कार मार्केट में अभी पहले और दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी और हुंडई कंपनी कंपनियां है। लेकिन इन कंपनियों ने अभी ज्यादा तो क्यों मारुति ने तो कोई भी ईवी मार्केट में लॉन्च नहीं की है। जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड को डिमांड के चलते टाटा देशी ऑटो मेकर कंपनियां टाटा मोटर्स और महिंद्रा एड महिंद्रा अपने ईवी वी को धड़ल्ले से लांच कर रहे हैं।
महिंद्रा कंपनी अपने इलेक्ट्रिक कारों को लेकर जलवा बिखेरने वाली है। धीरे-धीरे कंपनी XUV.e8, XUV.e9, BE 05 और BE 07 इलेक्ट्रिक लाइनअप को ला रही है। जिसमें से पहला मॉडल से महिंद्रा XUV.e8 का होगा, जो इनोवेटिव INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है। खास बात है कि इनमें दिए जाने वाले बैटरी पर फीचर की जानकारी आ रही है।
कंपनी अपनी पहली महिंद्रा XUV.e8 ईवी को काफी खास बना रही है, जिसमें कनेक्टेड LED DRLs, आक्रामक फ्रंट फेसिया, किनारों पर भारी क्लैडिंग, इंटीग्रेटेड साइड इंडिकेटर्स के साथ ऑटोमैटिक ORVMs, नए LED हेडलैंप मिलेंगे।
महिंद्रा XUV.e8 में ऐसा होगा तगड़ा बैटरी पैक और रेंज
कंपनी महिंद्रा XUV.e8 में से एक 60-किलोवाट बैटरी पैक लगा रही है। जिसकी रेंज लगभग 400 किमी होगी और 80-किलोवाट बैटरी पैक के साथ लगभग 500 किमी की रेंज मिलेगी।
कंपनी इसे INGLO आर्किटेक्चर पर बना रही है, जिसमें 60kWh से 80kWh तक के बैटरी पैक को सपोर्ट करता है। इसे 175kW फास्ट चार्जर का उपयोग करके केवल 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
वही इसकी लंबाई 4,740mm, चौड़ाई 1,900mm और ऊंचाई 1,760mm होगी, जबकि व्हीलबेस 2,762mm होगा। यह XUV700 की तुलना में आकार और व्हीलबेस दोनों में ही बड़ी होगी।
महिंद्रा XUV.e8 की कब होगी लॉन्चिंग औऱ कीमत
कंपनी महिंद्रा XUV.e8 को दिसंबर, 2024 तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है और शुरुआती कीमत 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले टाटा कई ईवी को लॉन्च कर चुकी होगी।