नई दिल्ली। Honda U Go Electric Scooter Launched: ईवी सेंगमेंट में कंपनिया धमाल कर रही है। खास बात यह है कि इस सेंगमेंट कई स्टार्टअप से लेकर दुनिया की बड़ी ऑटो कंपनिया कूद पड़ी है। इस कढ़ी में जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda की चीन की इकाई Wuyang-Honda ने चीन में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर U-GO (यू-गो) लॉन्च किया है। Honda U-GO एक स्लो स्पीड स्कूटर है।
बता दें इसे चीन की वुयांग-होंडा यूनिट में तैयार किया गया है। यह स्कूटर दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें अलग-अगल पावर वाली बैटरी दी गई है। टॉप मॉडल की टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल की टॉप स्पीड 43 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
बैटरी और रेंज
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?
यू-गो के लो-स्पीड मॉडल में 800 वॉट का कंटीन्यूअस हब मोटर 1.2 kW की पीक पावर को स्पोर्ट करता है। इसकी टॉप स्पीड 43 किमी प्रति घंटा है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल 1.2 kW कंटीन्यूअस-रेटेड हब मोटर के साथ आएगा। यह मोटर 1.8 kW का पीक आउटपुट बना सकता है। इस वर्जन की टॉप स्पीड 53 किमी प्रति घंटा है। दोनों मॉडल 1.44 kWh की क्षमता वाली 48V और 30Ah रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ आते हैं।
सिंगल चार्ज में 65 किमी और दोनों बैटरी से 130 किमी तक चलता है। दोनों मॉडल में मिलने वाले बैटरी पैक को स्कूटर से निकाला जा सकता है। इसकी वजह से ग्राहक बैटरी को घर ले जा सकते हैं और उसे आराम से चार्ज कर सकते हैं। एक से ज्यादा बैटरी पैक रखने से रेंज को बढ़ाया जा सकता है।
फीचर्स
स्कूटर में LCD स्क्रीन दी गई है, जो स्पीड, दूरी, चार्ज और राइडिंग मोड जैसी जानकारी देती हैं। इसके फ्रंट एप्रन पर ट्रिपल बीम के साथ एक LED हेडलाइट दी है। इसमें एक LED DRLs स्ट्रिप भी शामिल है। इसमें 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर अलॉय व्हील मिलता है। दोनों मॉडल में 26-लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है।
कीमत
Honda U-GO के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 7,499 चीनी युआन (लगभग 85,342 रुपये) और टॉप-मॉडल की कीमत 7,999 चीनी युआन (लगभग 91,501 रुपये) है। चीनी बाजार में इसकी कीमत अन्य ई-स्कूटर के मुकाबले काफी कम है।
जानकारी के लिए आफ को बता दें कंपनी ने इस ई-स्कूटर फिलहाल इसे चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है। होंडा यू-गो जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लॉन्चिंग होने पर इसका मुकाबला ओला ई-स्कूटर, एथर 450एक्स, सिंपल वन जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।