नई दिल्ली:  एक्टिवा (Honda Activa) देश की पॉपुलर स्कूटर है। इसका नाम देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इस स्कूटर में दमदार इंजन के साथ ही कंपनी ज्यादा माइलेज ऑफर करती है।

वहीं इसमें आपको कई आधुनिक फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। कंपनी की इस लोकप्रिय स्कूटर की भारतीय बाजार में किमत ₹ 80 हजार के आसपास है। लेकिन आज हम आपको इसे आधे से भी कम कीमत पर इसे खरीदने का तरीका आपको बताएंगे।

सेकेंड हैंड टू व्हीलर का व्यापार करने वाली ऑनलाइन पोर्टल पर इस स्कूटर को आप कम कीमत में खरीद सकते हैं। यहाँ पर आपको अपनी पसंद की एक्टिवा अपने बजट में मिल जाती है। आपको बता दें कि आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बहुत ही कम चली एक्टिवा को आसानी से खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-Maruti की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है अब इस हाल में, पढ़ें यहां

हम इस रिपोर्ट में आपको ₹15,999 में मिल रही होंडा एक्टिवा के बारे में बताएंगे। इस स्कूटर को मात्र 16,633 किलोमीटर तक चलाया गया है। यह एक फर्स्ट ओनर स्कूटर है जिसका कंडीशन एकदम नए जैसा है।

हम जिस स्कूटर की बात कर रहे हैं उसे बिक्री के लिए bikedekho वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इस स्कूटर में 110 सीसी का इंजन लगा है और इसे दिल्ली के नंबर पर रजिस्टर्ड कराया गया है। इस सिंगल हैंडेड स्कूटर को आप एकदम अच्छी कंडीशन में खरीद सकते हैं। इसके मालिक ने इसे 2011 में खरीदा था।

आपको बता दें कि कोई भी पुरानी गाड़ी को खरीदने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिए। उसके पेपर की जांच करना बहुत आवश्यक है। अगर आप भी एक अच्छी स्कूटर वो भी कम बजट में खरीदना चाहते हैं तो यह स्कूटर आपके लिए बेहतर विकल्प है।

इसके मालिक की डिटेल्स आपको वेबसाइट से मिल जाएगी। इसके ओनर से संपर्क करके आप इस स्कूटर के डील को फाइनल कर सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें

राजनीतिक विज्ञान से स्नातक कर कंटेंट राइटिंग किया है। महीनों तक फ्रीलांस करने...