पॉवरफुल इंजन के साथ लॉन्च हुई ये बाइक्स है काफी किफायती, कीमत सुनकर आएगा मजा

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Best Bike in India: बाइक का शौक तो हर किसी को रहता है। सभी नई बाइक खरीदने से पहले उसके पावर और कीमत के बारे में जानना चाहते हैं। खासकर पॉवरफुल बाइक्स को लेकर युवा काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। आज हम भारतीय बाजार में मौजूद कुछ पॉवरफुल बाइक की कीमत से जुड़ी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। ऐसे में अगर आपकी इक्षा कोई नई बाइक लेने की है। तो यह रिपोर्ट आपके काम की हो सकती है।

Hero Mavrick 440 डिटेल्स

Hero Mavrick 440 एक पॉवरफुल बाइक है। जिसके तीन वेरिएंट- Base, Mid और Top आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही आपको नेगेटिव एलईडी क्लस्टर मिलता है। बाजार से इस बाइक को आप 1.99 लाख रुपये से 2.24 लाख रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

TVS Apache RTR 310 डिटेल्स

TVS Apache RTR 310 स्पोर्टी लुक वाली एक बेहतरीन बाइक है। इसका निर्माण कंपनी ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके किया है। यह बाजार में 2,42,990 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मिल रही है।

Triumph Speed 400 डिटेल्स

आपका मन अगर पॉवरफुल बाइक लेने का है। तो आप एकबार Triumph Speed 400 बाइक को देख सकते हैं। इस बाइक में 398.15 सीसी का इंजन लगा हुआ है। जो 8000 आरपीएम पर 40Ps पावर और 6500 आरपीएम पर 37.5Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने की क्षमता रखता है। यह बाइक 2.33 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर उपलब्ध कराई गई है।

Honda CB300R डिटेल्स

कंपनी की लोकप्रिय बाइक Honda CB300R को भी आप ले सकते हैं। जिसमें लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित 4 स्ट्रोक, SI, BS-VI इंजन लगा हुआ है। इसमे सेल्फ स्टार्ट के साथ ही कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। इसके कीमत की बात करें तो बाजार से इस बाइक को आप 2,40,099 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

2024 KTM 250 Duke डिटेल्स

आपका मन अगर स्पोर्टी लुक वाली एक दमदार बाइक खरीदने का कर रहा है। तो आप एकबार 2024 KTM 250 Duke बाइक को चेक कर सकते हैं। इस बाइक में 5-इंच LCD डैशबोर्ड दिया गया है और इसे 2,39,034 रुपये एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow