Maruti WagonR: जब भी लोग कार खरीदने का प्लान बनाते हैं तो उनकी पहली पसंद मारुति की कार ही होती है। इसमें भी 10 लाख के अंदर आने वाली मारुति की कार को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें मारुति वेगनर, स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेजा और फ्रांक शामिल है।

हालांकि अगर लोग बजट में कर खरीदना चाहे तो उनके लिए मारुति वेगनर ही एक विकल्प बचती है। इसमें पांच लोग बड़े ही आराम से सफर कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें काफी अच्छा बूट स्पेस भी मिलता है।

यह मारुति की एकमात्र बजट लेवल कर है जिसमें दो प्रकार का इंजन मिलता है। इसके अलावा यह सीएनजी में भी आती है। अगर आप अभी मारुति वैगन आर को खरीदने जाएंगे तो यह आपको 7 लाख रुपए की ऑन रोड कीमत पर मिल जाएगी। वही अगर आप सेकंड हैंड मार्केट से खरीदते हैं तो यह ₹2 लाख में भी मिल जाएगी।

Maruti खुद बेचती है सस्ती कार

ऐसे में जिनके पास बजट नहीं है वह चाहे तो सेकंड हैंड मार्केट से मारुति वेगनर को खरीद सकते हैं। यहां इसकी कीमत काफी कम होती है। इसके अलावा मारुति खुद अपनी ट्रू वैल्यू वेंचर के जरिए सेकंड हैंड कारों को बेचती है। यहां पर कारों को कई प्रकार की जांच के बाद बेचा जाता है। इसीलिए आप इस पर भरोसा कर सकते हैं।

True Value पर Maruti WagonR की कीमत

मारुति ट्रू वैल्यू पर 2013 मॉडल मारुति वैगन आर की कीमत 2 लाख से भी कम है। इस कार की कंडीशन काफी अच्छी बताई जा रही है। अगर आपको जल्द से जल्द एक छोटी फैमिली का चाहिए जो अच्छा परफॉर्मेंस देती हो तो इस गाड़ी को चेक कर सकते हैं।

नए चालकों के लिए बेस्ट Maruti WagonR

इसके अलावा Cardekho पर भी 2014 मॉडल मारुति वेगनर को बेचा जा रहा है। यह कार अभी तक 85 हजार किलोमीटर चल चुकी है। इसकी कीमत 210000 रुपए रखी गई है। अगर आपका बजट इतना है तो फिर इस कर को देख सकते हैं।

इसकी कंडीशन ठीक-ठाक है। कुछ साल चल कर आप इसे स्क्रैप करवा सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो कार चलाना सीखना चाहते हैं या फिर बहुत ही कम समय के लिए एक कर चाहते हैं।

Latest News

Priyanka Singh is an experienced journalist and Chief Copy Editor at Timesbull.com with more than six years of experience in digital media. She currently leads the Entertainment, Business, and Education...