IPL 2026: सीएसके को फिर लगा बड़ा झटका, एक खिलाड़ी लौटा अपने घर, जानें

आईपीएल का 19वां सीजन (ipl 2026 season) आखिरी मोड़ पर पहुंचता जा रहा है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की मुश्किलें लगातार बढ़ी हुई हैं. आईपीएल 2026 में सीएसके को एक और बड़ा झटका लगा है. सीएसके के चोटिल खिलाड़ियों की एक लंबी सूची बन गई है, जिन्हें सीजन में लगातार झटके लगते रहे हैं.
vipin kumar

IPL 2026 Update: आईपीएल का 19वां सीजन (ipl 2026 season) आखिरी मोड़ पर पहुंचता जा रहा है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की मुश्किलें लगातार बढ़ी हुई हैं. आईपीएल 2026 में सीएसके को एक और बड़ा झटका लगा है. सीएसके के चोटिल खिलाड़ियों की एक लंबी सूची बन गई है, जिन्हें सीजन में लगातार झटके लगते रहे हैं.

टीम के तूफानी गेंदबाज जेमी ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट के चलते वापस लौट गए हैं. फ्रेंचाइज़ी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है. सीएसके के लिए अगले मैच से पहले यह बड़ा झटका लगा है.

फ्रेंचाइजी ने दी बड़ी जानकारी

सीएसके फ्रेंचाइज़ी ने जानकारी दी कि ओवरटन आगे जांच और इलाज के लिए यूके वापस जा रहे हैं. उन्हें अभी आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर नहीं किया गया है. ओवरटन ने लखनऊ के खिलाफ पिछले घरेलू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे.

उनकी गेंदबाजी की मदद से ही चेन्नई ने लखनऊ को 203 रनों पर रोका और आखिरी ओवर में मैच जीत लिया. इस सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और 158 के स्ट्राइक रेट से 136 रन भी बनाने का काम किया है.

सीएसके पर इस सीजन में लगातार टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के लिए बता दें कि इस सीजन की शुरुआत आईपीएल में काफी खराब रही थी. तीन हार के बाद चेन्नई ने वापसी तो की है, लेकिन पूरी टीम चोटों से परेशान है. टीम ने पहले ही रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के मैकनील नोरोन्हा को शामिल किया है.

टीम में ओवरटन जैसा कोई दूसरा ऑलराउंडर बैकअप के तौर पर नहीं है, इसलिए अब चेन्नई को अपने विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को मौका मिल सकता है. खबर पढ़कर आप कमेंट सेक्शन में जाकर सीएसके को लेकर अपनी राय दे सकते हैं.