EPFO Update: सरकार पीएफ कर्मचारियों (PF Employees) के लिए नई-नई तकनीक शुरू कर रही है, जिसका फायदा उन्हें बड़े स्तर पर मिल रहा है. अगर नौकरी छोड़ने के बाद आपने कभी नौकरी छोड़ने या अपनी अपनी निकालने के लिए लंबा इंतजार किया तो फिर आपके लिए यह राहत की खबर है. ईपीएफओ (EPFO) की ओर से पीएफ निकालने के प्रोसेस को आसान व तेज बनाने पर जोर दिया जा रहा है.
अभी तक पीएफ (PF) का फाइनल पैसा निकालने में ककई लोगों को हफ्तो या महीने का समय लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. कई बार कंपनी की ओर से वेरिफिकेशन में देरी होती थी को कभी डॉक्यूमेंट या केवाईसी में गलती की वजह से क्लेम लटक जाता था. लेकिन अब ईपीएफओ (EPFO) इस प्रक्रिया को ऑटोमेट करने जा रहा है.
ईपीफओ देगा पीएफ कर्मचारियों को सहूलियत
पीएफ कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ आसान सुविधा शुरू करने पर तैयारी कर रहा है. जैसे अभी एडवांस पीएफ निकालने के लिए ऑटो-सेटलमेंट की सुविधा मिलती है, वैसे ही अब फाइनल पीएफ का पैसा निकालने का काम भी जल्द प्रोसेस आसानी से हो सकेगा. इससे कर्मचारियों का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में गति से ट्रांसफर हो जाएगा.
मतलब बार-बार ऑफिस या एजेंट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. EPFO के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ती ने बताया कि सरकार फाइनल PF निकालने के लिए ऑटो-सेटलमेंट सुविधा शुरू करने वाली है.
इस दौरान उन्होंने बताया कि अगर कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है, तो उसके PF खाते को अपने आप ट्रांसफर करने और क्लेम को ऑटो-सेटल करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफओ के देशभर में लगभग 7 करोड़ से ज्यादा एक्टिव सदस्य हैं.
नौकरी बदलने वालों को मिलेगी बड़ी राहत
ईपीएफओ का नया नियम लागू होते ही नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है. अब PF ट्रांसफर के लिए अलग से फॉर्म भरने की जरूरत कम हो सकती है। EPFO कोशिश कर रहा है कि कर्मचारी के नई कंपनी में जाते ही उसका पुराना PF अकाउंट अपने आप नए अकाउंट से जुड़ जाए.
मौजूदा समय में टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और प्राइवेट सेक्टर में लोग जल्दी-जल्दी नौकरी बदलते हैं. ऐसी स्थिति में यह बदलाव लाखों कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आपने खबर पूरी पढ़ी तो नीचे कमेंट सेक्शन में अपनी राय दे सकते हैं.