पीएम मोदी की अपील का असर, बिहार सहित इन राज्यों के सीएम ने गाड़ियों की संख्या घटाईं

अमेरिका और ईरान (America And Iran) की तनातनी के चलते मिडिल ईस्ट (Middle East) में हालात बेकाबू बने हुए हैं. इस गर्माहट के बीच होर्मुज जलडमरू के गलियारे से होने वाला व्यापार बाधित है.
vipin kumar

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान (America And Iran) की तनातनी के चलते मिडिल ईस्ट (Middle East) में हालात बेकाबू बने हुए हैं. इस गर्माहट के बीच होर्मुज जलडमरू के गलियारे से होने वाला व्यापार बाधित है. वैश्विक स्तर (International Level) पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने व आयात में गिरावट की वजह से भारत में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी खुद पेट्रोल-डीजल की बचत करने का ऐलान कर चुके हैं.

इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस पहल का आगाज कर अपने काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या आधार करने का फैसला किया है. सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो पीएम मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियां आधी करने का फैसला लिया गया है. इनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने वाहनों की संख्या घटाकर आधी करने का निर्णय लिया है.

पीएम मोदी ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन बढ़ाने की बात कही है. अब उनकी अपील का असर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर भी पड़ने लगा है, जो अपने काफिलों में पेट्रोल-डीजल संचालित वाहनों में कटौती करने लगे हैं.

बिहार के सीएम का बड़ा फैसला

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का प्रभाव बिहार के सीएमके  काफिले पर देखने को मिला. सीएम सम्राट चौधरी के काफिले में गाड़ियों की संख्या आधार करने का फैसला लिया गया है. मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बिना अतिरिक्त वाहन कार्यक्रम में आने की अपील की गई है. जनता से मेट्रो, बस, ऑटो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की बात कही गई है. सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराने का निर्देश दिया गया है.

सीएम योगी ने भी दिए बड़े निर्देश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने काफिले में मंत्रियों और नौकरशाहों की गाड़ियों की संख्या में 50 फीसदी की कमी का आदेश दिया है. सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे और सरकारी बैठकों को 50% तक ऑनलाइन करने का फैसला किया है. इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है.

मध्य प्रदेश के सीएम ने भी किया ऐलान

एमपी के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या 13 से कम कर 8 कर दी है. उन्होंने मंत्रियों से भी कम से कम गाड़ियों का उपयोग करने और किसी भी दौरे पर गाड़ियों की रैलियां न निकालने की भी अपील की गई है.

दिल्ली में गाड़ी पूलिंग और सुरक्षा वाहनों में आई गिरावट

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी बड़ी घोषणा की है. सीएम रेका गुप्ता के अनुसार, कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी आवश्यकतानुसार न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे और कारपूलिंग को बढ़ावा देंगे. राजस्थान में सीएम भजन लाल शर्मा ने निर्देश दिया है कि सुरक्षा और आधिकारिक उद्देश्यों के लिए अनावश्यक वाहनों का उपयोग न किया जाए.

महाराष्ट्र में भी लिया गया चौंकाने वाला फैसला

महाराष्ट्र सरकार ने गैर-जरूरी हवाई यात्रा पर रोक लगाते हुए बड़ा आदेश दिया. मंत्रियों को सरकारी विमान के उपयोग के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से पूर्व इजाज़त लेनी पड़ेगी. गुजरात में राज्यपाल ने घोषणा की है कि वे राज्य के भीतर हेलीकॉप्टर या विमान के बजाय ट्रेन और बसों से यात्रा करेंगे.