Ration Card In Delhi: राशन कार्ड के लिए इन कागजों की पड़ेगी जरूरत, जानिए आवेदन का तरीका

दिल्ली की सरकार अब गरीबों के लिए अब नई सौगात लेकर आई है. अगरआप दिल्ली के निवासी हैं तो राशन कार्ड बनवा सकते हैं. राशन कार्ड बनवाने और सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आप जरूरी नियमों का पालन करते हुए यह काम करा सकते हैं.
vipin kumar

Ration Card In Delhi: दिल्ली सरकार (delhi government) ने जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने उपभोक्ताओं (customers) को बड़ी राहत देते हुए लगभग 8 साल पुराने नए राशन कार्ड (ration card) बनवाने और परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने का काम शुरू कर दिया है. सदस्यों के नाम जोड़ने का काम ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जा रहा है.

यहां खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता विभाग के अनुसार, अब आवेदक ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से अपना राशन कार्ड बिना किसी परेशानी बनाने का काम कर सकते हैं. इसे लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार की पहली वर्षगांठ पर इस साल दो लाख नए राशन कार्ड जारी करने का बड़ा ऐलान कर दिया है.

जानिए किन कागजों की पड़ेगी आवश्यकता

नए नियमों के अनुसार, अब सिर्फ ऑनलाइन पूरी तरह से मान्य होंगे. यहां आवेदन के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य की पहचान संख्या का होना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाएगा. निवास प्रमाण पत्र और बिजली बिल की प्रति आवश्यक होगी.

किसको बनाया जाएगा परिवार का मुखिया?

राशन कार्ड के लिए परिवार की सबसे बड़ी महिला को मुखिया बनाने का काम किया जाएगा. यहां महिला के नाबालिग यानी 18 वर्ष के पूरे होने तक सबसे बड़े पुरुष को इसकी जिम्मेदारी देने का काम किया जाएगा. दिल्ली सरकार की ओर से राशन कार्ड के दायरे को बढ़ाने के लिए वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर अब 1.20 लाख रुपये करने का काम कर दिया जाएगा.

राशन कार्ड में इन लोगों को नहीं दिया जाएगा लाभ

आपको सबसे आखिर में जानना बहुत ही जरूरी है कि राशन कार्ड में किन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा. इसमें सबसे पहले आयकर दाता, सरकारी करमचारी, चार पहिया वाहन मालिक, ए-ई श्रेणी की कॉलोनी में जमीन या इमारत के मालिक और 2 किलोवाट से ज्यादा का बिजली कनेक्शन रखने वाले परिवारों को राशन कार्ड जारी नहीं होंगे. मतलब इन लोगों को राशन कार्ड की सुविधा का फायदा नहीं मिल सकेगा.