PM Narendra Modi Tour: मिडिल ईस्ट (Middle East) में भारी तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों पांच देशों के दौर पर गए हैं. उनका यह 6 दिवसीय दौरा भारत के व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बीते दिन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) यूएई के राष्ट्रपति से मिले, जहां उनका जोरदार भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने कच्चे तेल को लेकर एक ऐसी डील की जिसका भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा.
नरेंद्र मोदी को अबू धाबी में यूएई की ओर से गॉर्ड ऑफ ऑनर का पुरस्कार भी दिया गया. इतना ही नहीं इससे पहले यूएई के हवाई क्षेत्र में जैसे ही पीएम मोदी के हवाई जहाज ने प्रवेश किया तो यूएई के एफ 16 जेट विमानों ने एस्कॉर्ट किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान के तौर पर वायरल किया गया है.
किन मुद्दों पर हुई बातचीत
अमेरिका और ईरान में तनातनी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का यह 5 दिन का दौरा काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. भारत ने संयुक्त अरब अमीरात से तेल की खरीदारी को लेकर एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार किया है. भारत अपने भंडार को भरने के लिए 3 करोड़ बैरल तेल की खरीदारी करेगा.
इससे भारत को भविष्य में कभी तेल की किल्लत नहीं होगी. पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे सहयोग पर खास बातचीत की है.
पीएम मोदी का यूएई में भव्य स्वागत
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का यूएई में भव्य स्वागत किया गया है. इस दौरान समझौते इस दौरान पीएम मोदी ने ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की और वहां रह रहे भारतीयों की मदद के लिए यूएई का आभार जताया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम हर क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे. भारत शांति, स्थिरता और सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है.
कितने अरब डॉलर का निवेश
पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच कई ऐतिहासिक समझौते भी हुए हैं. भारत और यूएई के बीच ‘सामरिक रक्षा साझेदारी’ पर समझौता हुआ. रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व और एलपीजी की सप्लाई को लेकर दोनों देशों में अहम सहमति बनी. गुजरात के वाडिनार में ‘शिप रिपेयर क्लस्टर’ बनाने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं.