नई दिल्ली: Amazon Cooler Sale Offer: अब गर्मियों धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं, जिसके बाद कूलर की भी डिमांड बढ़ती जा रही है। हालांकि आपको बाजार में लो रेंज से लेकर हाई रेंज तक के कूलर मिल जाएंगे। वैसे अब अगर कोई ब्रांडेड कूलर खरीदना चाहते हैं, जो 10 हजार रुपये से कम कीमत में आता हो इस खबर को पूरा जरूर पढ़ना। दरअसल हम कुछ ऐसे कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम कीमत में शानदार फीचर्स यानी खासियत के साथ आते हैं।
इसे भी पढ़ें- Rajesh Khanna और Dimple Kapadia के रिश्ते की सच्चाई जान आपके होश उड़ जायंगे, खुद एक्टर ने किया था खुलासा
आपको बता दें कि अमेजन (Amazon) पर ब्लॉकबस्टर वैल्यू डेज सेल चल रही है, जिसके तहत ब्रांडेड कूलर पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं इसपर कई बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। जैसे अगर आप एचडीएफ़सी (HDFC) कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी। आइए आपको कुछ कूलर के बारे में बताते है।
Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler
Symphony का यह कूलर काफी अच्छा है। इसमें 3 साइडेड हनीकॉम्ब पैड्स मिलता है, जिससे ठंडक काफी ज्यादा मिलती है। आप अमेजन की सेल में इस कूलर को 1699 रुपये की छूट पर खरीद सकेंगे। आपको यह कूलर छूट के बाद करीब 6800 रुपये का पड़ेगा।
Crompton Ozone Desert Air Cooler- 75L
यह कूलर भी काफी बेहतरीन है। यह कूलर 75L के वॉटर टैंक और 4 वे डिफ्लेक्शन एयर फ्लो के साथ आता है। अमेजन की वेबसाइट पर इस कूलर कको खरीदने पर 42 फीसदी की छूट दी जा रही है। ये छूट मिलने के बाद आप इस कूलर को 9900 रुपये में खरीद सकेंगे। सबसे अच्छी यह कूलर इंवर्टर से भी चलाया जा सकता है।
Symphony Diet 12T Personal Tower Air Cooler
अगर आपको शानदार कूलर लेना है तो यह आपके लिए बेहतरीन शाबित हो सकता है। इस कूलर पर 11 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद यह कूलर सिर्फ 6,490 रुपये में मिल जाएगा। इसमें पावरफुल ब्लोअर और हैवी टैंक कैपेसिटी मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Salman khan के 19 मंजिल होटल को लेकर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर! ऐसा होगा नक्सा
Bajaj PMH 25 DLX 24L Personal Air Cooler
यह कूलर भी बेहतरीन ठंडक देता है। यह टर्बो फैन टेक्नोलॉजी और वाइड एयर स्प्रेड के साथ आता है। इस कूलर पर 39 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद यह कूलर आपको करीब 4469 रुपये का पड़ेगा।