महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार जल्द लागू करेगी खास योजना, पैसों की किल्लत होगी खत्म

E-Bike Didi Scheme: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार जोरो पर काम कर रही है। हालिया की रिपोर्ट की मानें, दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल पर काम किया जा रहा है। दरअसल दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए E-Bike Didi Scheme का ऐलान किया है। E-Bike दीदी योजना का उद्देश्य सिर्फ एक परिवहन सेवा शुरू करना नहीं है, बल्कि शहर की युवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और महिला यात्रियों को सुरक्षित सफर देना है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना की तैयारी आखिरी चरण में है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जल्द शुरू किया जा सकता है।

जानें योजना का उद्देश्य

E-Bike Didi Scheme का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार चाहती है कि युवा महिलाएं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चलाकर इनकम प्राप्त करें और आर्थिक रूप से मजबूत बनें। इसके साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना भी है। इस योजना में इलेक्ट्रिक बाइक का उपयोग होगा। ऐसे में प्रदूषण कम करने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम भी माना जा रहा है।

कैसे काम करेगी ये योजना

डिजाइन मॉडल के मुताबिक यह सेवा ऐप आधारित हो सकती है। जिस तरह मौजूदा राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म काम करते हैं, उसी तरह ऑनलाइन बुकिंग और डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। महिला राइडर्स केवल महिला यात्रियों को सेवा देंगी। इससे सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और यात्रा अधिक सहज बनेगी।

महिला यात्रियों के लिए होगा लाभ

सरकार की इस सेवा के तहत महिला यात्रियों को मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप, बाजार, पर्यटन स्थलों और दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख इलाकों तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। खास तौर पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर जोर दिया जाएगा, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से घर या कार्यालय तक का सफर सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके। देर रात या भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह सेवा महिलाओं के लिए राहत बन सकती है।

कैसे लागू होगी ये योजना

बहरहाल योजना के कई पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। किराया कितना होगा, रूट कैसे तय होंगे, महिला राइडर्स को किस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था किस प्रकार होगी, इन सभी मुद्दों पर विषेश रूप से चर्चा की जा रही है। सरकार के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि यह योजना न केवल रोजगार का माध्यम बने, बल्कि राजधानी में सुरक्षित और हरित परिवहन की नई पहचान भी स्थापित करे।

Related Stories

Latest
Follow on Google