BSEB Bihar Board Exam 2026 Result: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे करें चेक, जानिए आसान प्रोसेस

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार बोर्ड (Bihar Board) में 10वीं कक्षा की परीक्षाओं (Exam) का समापन हो गया है, जिसके बाद सभी विद्यार्थियों को रिजल्ट की तारीख सामने आने का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शांतिपूर्ण तरीके से 23 फरवरी 2026 को परीक्षाएं का समापन कराया है.

आखिर पेपर अंग्रेजी विषय का था. कॉपी मूल्यांकन का काम भी समय से शुरू होने जा रहा है. परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र रिजल्ट जारी होने की तारीख का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है क बिहार बोर्ड 20 मार्च 2026 तक रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी रिजल्ट (Result) जारी करने को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया जा रहा है, जिसे जानना बहुत ही जरूरी है.

कब से होगा होगा कॉपियों का मूल्यांकन

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है. मतलब होली से एक दिन पहले कॉपी निरीक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा. बोर्ड की तरफ से इस कार्य को 11 दिन में पूरा कर लिया जाएगा. 13 मार्च को कॉपी मूल्यांकन का कार्य पूरा हो जाएगा.

कॉपी जांचने वाले शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिन्हें नियुक्ति पत्र जारी हो चुके हैं. उन्हें समय से कॉपी मूल्यांकन केंद्र पहुंचना होगा. सख्त निगरानी में कॉपियों की चेकिंग का काम होगा. बिहार बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा.

कहां चेक करें सकते रिजल्ट

बिहार के छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से हैं, जो खत्म होने वाला है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. उम्मीदवार आराम से आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, onlinebseb.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके लिए तनिक भी रिस्क लेने की जरूरत नहीं होगी. रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस भी आसान है, जिसे बखूबी जान सकते हैं.

कैसे चेक कर सकते अपना परिणाम

इसके लिए सबसे पहले विद्यार्थियों को biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा.

इसके बाद मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करनना होगा.

फिर अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर सब्मिट करना होगा.

फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आसानी से दिख जाएगा.

फिर इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालना होगा.

बीते साल कब आया था रिजल्ट

जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा के नतीजे 29 मार्च 2025 को जारी किए थे. इस बार भी आधी मार्च के बाद ही रिजल्ट जारी होने की संभावना है. बिहार बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए 1512963 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

Related Stories

Latest
Follow on Google