आप भी UPI से कर सकते हैं 1 लाख से ज्यादा की पेमेंट, यहां जानें यूपीआई लिमिट बढ़ाने का तरीका

How to increase UPI Limit: आज के समेत यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। हर छोटी से बड़ी चीज खरीदने पर लोग यूपीआई के जरिए पेमेंट करते हैं। यूपीआई के जरिए लोग 1 लाख रुपये तक की पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि यह लिमिट भी उनके लिए काफी नहीं होती है। अब मान लीजिए आप बड़ी पेमेंट करते हैं तो लिमिट को बढ़वाना होता है। आइए जानते हैं कि आप लिमिट को कैसे बढ़वा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- New UPI Restrictions: Balance Check & Autopay Features to Be Limited

नियम के अनुसार UPI के जरिए अभी रोजाना सिर्फ 1 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। हालांकि बैंक और ऐप्स के मुताबिक नियम अलग हो सकते हैं। UPI की लिमिट का मतलब यह होता है कि आप UPI का इस्तेमाल करके एक दिन कितनी ज्यादा राशि भेज सकते हैं।

How to increase UPI Limit

UPI लिमिट को कैसे बढ़वा सकते हैं?

अपने UPI ऐप (Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM, YONO आदि) या बैंक की वेबसाइट पर जाकर लिमिट चेक कर सकते हैं। वैसे अलग-अलग बैंक और ऐप्स में लिमिट अलग मिल सकती है।

आपको लिमिट बढ़ाने के लिए बैंक से संपर्क करना होगा। इसके लिए बैंक ब्रांच में जा सकते हैं। इसके आलावा नेट/ मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से रिक्वेस्ट दे सकते हैं। वैसे कई बैंकों के ऐप में भी लिमिट बढ़ाने की सुविधा मिलती है।

लिमिट बढ़वाने के लिए बैंक खाता KYC वेरिफाइड होना चाहिए। बैंक आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को चेक कर सकती है।

बैंक की तरफ से आपकी प्रोफाइल, ट्रांजेक्शन पैटर्न और जरूरत के हिसाब से लिमिट बढ़ाई जा सकती है।

अगर आपकी एक यूपीआई आईडी की लिमिट खत्म हो जाती है तो दूसरे बैंक खाते से जुड़ी यूपीआई आईडी से पेमेंट कर सकते हैं।

How to increase UPI Limit

इन शर्तों को करना होगा पूरा

अगर यूजर्स को UPI की लिमिट बढ़वाने के लिए कुछ शर्तों को मानना होगा। कई बैंक इसके लिए यूजर्स की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री, अकाउंट की सक्रियता, KYC स्टेटस और अकाउंट खुलने का समय देखते हैं। अब अगर अकाउंट अच्छी पोजीशन में है तो लिमिट बढ़ने की उम्मीद ज्यादा होती है।

ज्यादा लिमिट देने वाली बैंक में खोले खाते

अगर आपको ज्यादा लिमिट चाहिए तो ऐसे बैंक में खाता खोलें जहां पर ज्यादा लिमिट मिलती हो। कई निजी और डिजिटल बैंक 5 लाख रुपये से ज्यादा लिमिट दी जाती है। ये लिमिट खासतौर पर बिजनेस करने वालों को दी जाती है।

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर लगाएं ये खास मेहंदी डिज़ाइन्स, हाथों को दें खूबसूरत लुक

इन बातों का ध्यान रखें

UPI की लिमिट बढ़वाना अच्छी सुविधा तो है ही, लेकिन सुरक्षा का भी ध्यान रखें। ऐसे में स्क्रीन लॉक, UPI PIN और ऐप लॉक आदि का ध्यान रखें। इसके आलावा लिमिट को जरूरत के हिसाब से बढ़ाएं।

Related Stories

Latest
1
अब चेहरा दिखाकर करें ट्रांजैक्शन, जानिए IPPB ने शुरू की नई जबरदस्त सुविधाBiz
2
InvITs vs Mutual Funds: निवेश करने के लिए कौन बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा, एक्सपर्ट से जानेंBiz
3
37 खास दवाइयां होंगी सस्ती! सरकार ने तय कर दी डायबिटीज, हार्ट की दवाओं की नई कीमतBiz
4
आपके PF अकाउंट में कंपनी कैसे करती है अंशदान, जरूर जान लें फायदे में रहेंगेBiz
5
EPFO कहां निवेश करता है PF का पैसा, यहां जानें डिटेल सेBiz
6
अभी तक नहीं मिला इनकम टैक्स रिफंड, हो सकती है बैंक डिटेल्स गलत! ऐसे करें चेकBiz
7
Personal Loan: पर्सनल लोन से जुड़ी जरूरी बातें, अक्सर लोग इनपर करते हैं भरोसा!Biz
8
रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैश बैक क्रेडिट कार्ड कहां मिल रहा जबरदस्त फायदा, जानिएBiz
9
SIP : 30 की उम्र में कर दिया म्युचुअल फंड्स में निवेश, तो सुख चैन के साथ कटेगा बुढ़ापा!Biz
10
SBI और HDFC नहीं ये बैंक दे रहे 8.25% मोटा ब्याज! FD पर कमाई करने के लिए देखें डीटेल्सBiz