नोटों पर क्यों लगाई गई है महात्मा गांधी की फोटो, RBI ने बताई वजह

अक्सर लोग सोचते हैं कि भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की ही फोटो क्यों लगाई गई है। इसका जवाब खुद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिया है। आरबीआई का कहना है कि पहले नोटों पर फोटो लगाने के लिए रवींद्रनाथ टैगोर, मदर टेरेसा जैसी महान शख्सियत का नाम सुझाया गया था।

इसे भी पढ़ें- “I Don’t Speak Marathi” Nirahua Fires Back – Try Removing Me If You Have the Guts!

नोट में क्यों छापी गई फोटो

आरबीआई (RBI) का कहना है कि किस महान शख्सियत की फोटो लगाकर नोट की असली और नकली की पहचान करने में मदद मिलती है। नोट का डिजाइन अच्छा नहीं है तो इस फोटो की मदद से असली और नकली की पहचान की जा सकती है। नोट में वैसे तो कई मशहूर लोगों की फोटो लगैज सकती थी। इसे लेकर रवींद्रनाथ टैगोर, मदर टेरेसा और अबुल कलाम आजाद सहित कई नाम सुझाए थे, लेकिन बाद में महात्मा गांधी की फोटो लगाई गई है।

अंग्रेजों के समय में कैसे होते थे नोट

अंग्रेजों के समय में भारतीय नोटों पर उपनिवेशवाद और उससे जुड़े ऐतिहासिक और राजनीतिक संदर्भों को छापा जाता था। नोटों पर वनस्पतियों और जीवों (बाघ, हिरण) की फोटो लगाई जाती थी। साथ ही रुपये में हाथियों और राजाओं के चित्रों से ब्रिटिश साम्राज्य के भव्यता की झलक मिलती थी।

इसके बाद जब भारत आजाद हुआ तो धीरे-धीरे रुपये में फोटो बदलने लगी। शुरू-शुरू में रुपये में अशोक स्तंभ में शेर की फोटो, प्रसिद्ध स्थान की फोटो को लगाया जाता था। जब भारत का विकास होने लगा तो रुपये में विकास की झलक देने वाली फोटो लगाया जाने लगा। इसके बाद आगे आर्यभट्ट और देश में हरित क्रांति के बारे में बताने के लिए रुपये में किसानों की फोटो लगाई जाने लगी।

इसे भी पढ़ें- OFFER: Huge discounts available on Maruti cars, buy soon

पहली बार महात्मा गांधी की फोटो कब लगाई गई

आरबीआई (RBI) के अनुसार, 2 अक्टूबर 1969 को महात्मा गांधी के जन्मदिन के 100 साल पूरे होने पर 100 रुपये का नोट स्मारक के लिए पहली बार जारी किया गया था।

1987 से रुपये में फोटो दिखती रही और इसी साल गांधी की फोटो के साथ 500 रुपये जारी किया गया। इसके बाद 1996 में महात्मा गांधी की फोटो के साथ नोटों की सीरीज को जारी किया गया था। आपको बता दें कि RBI ने एक डॉक्यूमेंट्री जारी करके इसके बारे में बताया है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘RBI Unlocked: Beyond the Rupi’ और इसे JioCinema पर देखा जा सकता है।

Related Stories

Latest
1
अब चेहरा दिखाकर करें ट्रांजैक्शन, जानिए IPPB ने शुरू की नई जबरदस्त सुविधाBiz
2
InvITs vs Mutual Funds: निवेश करने के लिए कौन बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा, एक्सपर्ट से जानेंBiz
3
37 खास दवाइयां होंगी सस्ती! सरकार ने तय कर दी डायबिटीज, हार्ट की दवाओं की नई कीमतBiz
4
आपके PF अकाउंट में कंपनी कैसे करती है अंशदान, जरूर जान लें फायदे में रहेंगेBiz
5
EPFO कहां निवेश करता है PF का पैसा, यहां जानें डिटेल सेBiz
6
अभी तक नहीं मिला इनकम टैक्स रिफंड, हो सकती है बैंक डिटेल्स गलत! ऐसे करें चेकBiz
7
Personal Loan: पर्सनल लोन से जुड़ी जरूरी बातें, अक्सर लोग इनपर करते हैं भरोसा!Biz
8
रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैश बैक क्रेडिट कार्ड कहां मिल रहा जबरदस्त फायदा, जानिएBiz
9
SIP : 30 की उम्र में कर दिया म्युचुअल फंड्स में निवेश, तो सुख चैन के साथ कटेगा बुढ़ापा!Biz
10
SBI और HDFC नहीं ये बैंक दे रहे 8.25% मोटा ब्याज! FD पर कमाई करने के लिए देखें डीटेल्सBiz