Upcoming Electric Cars India 2025: तेजी से बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम ने भारतीयों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ मोड़ दिया है। 2025 का अंत हमारे देश के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मामले में एक बड़ा मोड़ लेकर आने वाला है। कई ऑटोमेकर्स अपनी बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों के साथ मार्केट में एंट्री करने वाले हैं जो न सिर्फ लंबी रेंज देंगी बल्कि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से भी लैस होंगी। तो आइए जानते हैं उन 5 सबसे वेटेड इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जो 2025 के अंत तक भारतीय सड़कों पर दिखाई देंगी।

Read More – How to Make Suji Ka Halwa: A Delicious and Easy Recipe for a Sweet Craving

Read More – Bhojpuri Song: Khesari Lal Yadav & Kajal Raghwani Blockbuster Romantic Song-‘Fansari Laga Le’ Crosses 70 Million Views On Youtube, Watch Now

1. Tata Curvv EV

Tata Motors भारत की इलेक्ट्रिक कार मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने वाला है। Curvv EV जो कि एक स्टाइलिश SUV-कूपे डिजाइन में आने वाली है, 450 KM से अधिक की शानदार रेंज प्रदान करेगी। इसकी अनुमानित कीमत ₹17.49 लाख से शुरू हो सकती है जो इसे नेक्सॉन EV और हैरियर EV के बीच में पोजिशन करेगी। डिजिटल कॉकपिट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स इसे और भी खास बनाएंगे।

2. Mahindra BE.05

Mahindra का BE.05 सब-ब्रांड भारतीयों को एक नई इलेक्ट्रिक कार देने वाला है। यह स्पोर्टी SUV अपने शार्प डिजाइन और कूपे-स्टाइल रियर प्रोफाइल के साथ ध्यान खींचेगा। डुअल स्क्रीन इंटीरियर और 500 KM तक की रेंज वाली यह कार 2025 के फेस्टिव सीजन तक लॉन्च हो सकती है। माहिंद्रा की यह पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी जो कंपनी के इलेक्ट्रिक विजन को एक नई दिशा देगी।

3. Hyundai Creta EV

Hyundai अपने बेस्टसेलर Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आ रहा है। पेट्रोल वर्जन की तरह ही डिजाइन वाली यह EV एक बार चार्ज में 400 KM तक का सफर तय कर सकेगी। ₹20 लाख के आसपास की अनुमानित कीमत के साथ यह Tata Nexon EV और MG ZS EV को सीधी टक्कर देगी। Hyundai की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आरामदायक इंटीरियर इस कार को खास बनाएंगे।

4. Maruti Suzuki eVX

भारत की सबसे लोकप्रिय कार कंपनी Maruti Suzuki आखिरकार अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV eVX लेकर आ रही है। Toyota के साथ मिलकर डेवलप की गई यह कार 550 KM की रेंज । स्पेसियस इंटीरियर और टेक-सैवी फीचर्स से लैस यह कार 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। यह मारुति के इलेक्ट्रिक सफर की शुरुआत को बेहतर करेगी।

5. Skoda Enyaq iV

Skoda अपनी लक्जरी इलेक्ट्रिक SUV Enyaq iV को भारतीय बाजार में उतारने वाला है। यह CKD (Completely Knocked Down) यूनिट के रूप में भारत में असेंबल की जाएगी। 500 KM से ज्यादा की रेंज और प्लश इंटीरियर के साथ यह कार ₹35 लाख से ऊपर की कीमत रेंज में आएगी। प्रीमियम EV खरीदारों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।