Google Pay से ऐसे ले चुटकियों में पर्सनल लोन! यहां जानें पूरा प्रोसेस 

Google Pay: डिजिटल वॉलेट गूगल पे (GPay) देश के कई बैंकों के साथ साझेदारी में पर्सनल लोन उपलब्ध करा रहा है। बैंक 30,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन उपलब्ध करा रहा है। लोन की अवधि 6 महीने से लेकर 5 साल तक है। ऐसे में अगर आप गूगल पे से लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए कि आपको कितना ब्याज देना होगा। साथ ही आप गूगल पे के जरिए लोन के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

10.50% से 15% तक ब्याज

अगर आप गूगल पे से लोन लेते हैं तो आपको 10.50% से 15% तक ब्याज देना पड़ सकता है। ब्याज दर क्रेडिट स्कोर के आधार पर तय होती है। लोन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है और इसके लिए कोई कागज जमा करने की जरूरत नहीं है। लोन लेने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। साथ ही आय का नियमित स्रोत होना जरूरी है। ईएमआई का भुगतान आपके बैंक खाते से कट जाता है। लोन के लिए आवेदन कैसे करें

Google Pay ऐप खोलें और मनी टैब पर जाएँ।

लोन सेक्शन में उपलब्ध ऑफ़र देखें।

उपलब्ध ऑफ़र पर टैप करें और निर्देशों का पालन करें।

KYC दस्तावेज़ अपलोड करें और लोन एग्रीमेंट पर ई-साइन करें।

लोन स्वीकृति के बाद, राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा हो जाएगी।

लोन चुकाने की प्रक्रिया

Google Pay के ज़रिए लोन की मासिक EMI सीधे आपके लिंक किए गए बैंक खाते से कट जाती है। इसलिए, पेनल्टी से बचने के लिए पर्याप्त बैलेंस बनाए रखना ज़रूरी है। लोन आवेदन के दौरान देय तिथियों और राशियों सहित पुनर्भुगतान शेड्यूल का उल्लेख किया जाता है।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Related Stories

Latest

Leave a Comment