UP Police Bharti: यूपी पुलिस भर्ती पर मिली गुड न्यूज, कब जारी होगा नोटिफिकेशन? जानें अपडेट

UP Police Bharti: अगर आप यूपी पुलिस (up police) की तैयारी कर रहे हैं तो अपने कदमों को लगातार गति देते रहें. उत्तर प्रदेश में लगभग 28000 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है, जहां आवेदन कर नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं. यूपी पुलिस में एसआई (up police si) और कॉन्स्टेबल से लेकर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाएगी.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (uppbpb) की ओर से मई के प्रथम सप्ताह में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा. उम्र से लेकर योग्यता तक तमाम शर्तें निर्धारित की जाएंगी. अब जल्द ही युवा उम्मीदवारों को गुड न्यूज मिलने वाली है. हालांकि, पुलिस भर्ती बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है. भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें नीचे जान सकते हैं

यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें

यूपी पुलिस (up police) में विभिन पदों पर भर्ती निकाली निकाली जाएगी, जिसे लेकर बोर्ड की तैयारियां चल रही हैं. इनमें आरक्षी स्तर के पीएसी के 9837 पद, आरक्षी यूपी विशेष सुरक्षा बल के 1341 पद और इसके साथ ही आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/गोरखपुर/लखनऊ महिला बटालियन के 2282 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी.

इसके अलावा आरक्षी नागरिक पुलिस के 3245 पद, आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (2444 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद) शामिल किए गए हैं. नोटिफिकेशन के जरिए भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी. अगर आप ताजा अपडेट लेना चाहते हैं आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं.

दारोगा के पदों पर भी होगी भर्ती

यूपी पुलिस विभाग की तरफ से प्रदेश में दारोगा के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित प्रस्ताव भेजने का काम किया गया है. वहीं, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस 4242, (महिला), उप निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर (विशेष सुरक्षा बल) के पदों पर भर्ती होनी तय मानी जा रही है. बाकी सस्पेंस उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के नोटिफिकेशन से खत्म हो जाएगा.

जरूरी योग्यता

अगर आप दारोगा के लिए आवेदन करते हैं तो इसके लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है.यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन के लिए आपको 12वीं पास होना बहुत ही आवश्यक है. अगर दोनों शर्तों को पूरा करते हैं तो सभी आवेदन कर सकेंगे.

Related Stories

Latest
1
जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, इस मामले में किया दिग्गज को ओवरटैकCricket
2
वियान मुल्डर ने क्यों ठुकराया ब्रायन लारा का 400 रन तोड़ने का मौका? बल्लेबाज ने खुद बताई वजहCricket
3
लॉर्ड्स टेस्ट में शतक से एक कदम दूर जो रूट, स्टीव स्मिथ को पछाड़ने का सुनहरा मौकाCricket
4
जो रूट की नजरे अब सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, कर चुके है कैलिस-पोंटिंग की बराबरीCricket
5
इंग्लैंड में करुण नायर को बार-बार मौका, लेकिन 7841 रन वाला ये बल्लेबाज टेस्ट डेब्यू को तरसा, जानिए वजहCricket
6
T20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की एंट्री तय? जो बर्न्स की कप्तानी में रच सकता है इतिहास, बस एक जीत की दूरीCricket
7
शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पलटवार, अश्विन बोले– इस खिलाड़ी में है नेचुरल लीडर बनने का टैलेंटCricket
8
वैभव सूर्यवंशी क्या खाकर मारते है लंबे-लंबे छक्के? जानिए 14 साल के स्टार बल्लेबाज की खास डाइट और फिटनेस सीक्रेट्सCricket
9
भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह की वापसी तय, सिराज को मिल सकता है आराम, जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?Cricket
10
IND vs SL 2025: बांग्लादेश टूर टला, अब श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जल्दी आएगा नया शेड्यूलCricket

Leave a Comment