Ather Rizta: भारत का बेस्ट फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर, दमदार फीचर्स और शानदार रेंज

नई दिल्ली: एथर एनर्जी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, रिज्टा, ने अपनी धूम मचा दी है। इसे हाल ही में एसर फास्टर अवार्ड्स 2025 में “ईवी ऑफ द ईयर” का अवार्ड मिला है। लॉन्च के बाद से ही यह स्कूटर कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन चुका है।

रिज्टा की खासियतें और फीचर्स

रिज्टा में आपको अपनी सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट और बूट स्पेस मिलेगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर स्मार्ट फीचर्स से भरपूर है, जैसे रिवर्स मोड, जो पार्किंग में आसानी से मदद करता है। इसके टायर को स्किड कंट्रोल के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें एक अनोखा एंटी-थेफ्ट फीचर भी है, जो आपकी सुरक्षा को और बढ़ाता है। साथ ही, आपको इसका पार्किंग एरिया फोन से आसानी से ढूंढने की सुविधा मिलती है।

इसके अलावा, रिज्टा में एक फॉल सेफ्टी फीचर भी है, जो जब भी स्कूटर गिरता है, तब इसकी मोटर ऑटोमैटिकली बंद हो जाती है, ताकि कोई नुकसान न हो। खास बात यह है कि इसमें गूगल मैप, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, पुश नेविगेशन, और ऑटो रिप्लाई SMS जैसे फीचर्स भी हैं।

रेंज और बैटरी

रिज्टा में दो बैटरी पैक ऑप्शन हैं – 2.9 kWh और 3.7 kWh। 2.9 kWh बैटरी पैक से आपको 123 किमी की रेंज मिलती है, जबकि 3.7 kWh बैटरी पैक से 160 किमी की रेंज मिलती है। दोनों बैटरी पैक्स की टॉप स्पीड 80 km/h है। चार्जिंग की बात करें तो 2.9 kWh बैटरी पैक को पूरी तरह से चार्ज होने में 6.40 घंटे लगते हैं, जबकि 3.7 kWh बैटरी पैक को केवल 4.30 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

कीमत और वारंटी

रिज्टा के तीनों वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः ₹1,09,999, ₹1,24,999 और ₹1,44,999 है। यह स्कूटर 7 शानदार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिनमें 4 ड्यूल टोन और 3 सिंगल टोन कलर शामिल हैं। कंपनी बैटरी और स्कूटर पर 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी भी दे रही है।

सेल्स आंकड़े

रिज्टा की बिक्री बहुत शानदार रही है। अगस्त 2024 में 8,215 यूनिट, सितंबर में 9,867 यूनिट, अक्टूबर में 13,151 यूनिट, नवंबर में 10,354 यूनिट, दिसंबर में 7,456 यूनिट, जनवरी 2025 में 11,978 यूनिट और फरवरी 2025 में 9,019 यूनिट बिक चुकी हैं।

एथर रिज्टा भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट के बेहतरीन स्कूटरों में से एक बन चुका है। इसकी बेहतरीन रेंज, स्मार्ट फीचर्स, और आकर्षक डिजाइन इसे इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक शानदार विकल्प बनाती है।

Related Stories

Latest
1
जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, इस मामले में किया दिग्गज को ओवरटैकCricket
2
वियान मुल्डर ने क्यों ठुकराया ब्रायन लारा का 400 रन तोड़ने का मौका? बल्लेबाज ने खुद बताई वजहCricket
3
लॉर्ड्स टेस्ट में शतक से एक कदम दूर जो रूट, स्टीव स्मिथ को पछाड़ने का सुनहरा मौकाCricket
4
जो रूट की नजरे अब सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, कर चुके है कैलिस-पोंटिंग की बराबरीCricket
5
इंग्लैंड में करुण नायर को बार-बार मौका, लेकिन 7841 रन वाला ये बल्लेबाज टेस्ट डेब्यू को तरसा, जानिए वजहCricket
6
T20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की एंट्री तय? जो बर्न्स की कप्तानी में रच सकता है इतिहास, बस एक जीत की दूरीCricket
7
शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पलटवार, अश्विन बोले– इस खिलाड़ी में है नेचुरल लीडर बनने का टैलेंटCricket
8
वैभव सूर्यवंशी क्या खाकर मारते है लंबे-लंबे छक्के? जानिए 14 साल के स्टार बल्लेबाज की खास डाइट और फिटनेस सीक्रेट्सCricket
9
भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह की वापसी तय, सिराज को मिल सकता है आराम, जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?Cricket
10
IND vs SL 2025: बांग्लादेश टूर टला, अब श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जल्दी आएगा नया शेड्यूलCricket