इतनी ज्यादा बढ़ी डिमांड कि लंबी हुई वेटिंग पीरियड, नहीं था विश्वास पर Maruti के साथ हुआ ऐसा

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Ertiga Details: मई का महीना शुरू हो चुका है और इसी के साथ कार खरीदने वालों की संख्या भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनी भी कार की डिमांड फुलफिल नहीं कर पा रही है। उनके पास भी एक बड़ा आर्डर पेंडिंग है।

रिपोर्ट की माने तो मारुति सुजुकी को 2 लाख कारों की डिलीवरी देनी है। लेकिन इसे पूरा करने में उन्हें काफी समय लगने वाला है। इन पेंडिंग ऑर्डर्स में मारुति अर्टिगा की हिस्सेदारी काफी बड़ी है।

बढ़ी Ertiga की डिमांड, कंपनी को हुई दिक्कत

लगभग 60,000 लोग अर्टिगा को खरीदने के इच्छुक है। लेकिन कंपनी उसे डिलीवर नहीं कर पा रही है। वहीं कुल मिलाकर सीएनजी कारों की 110000 यूनिट्स पेंडिंग है। यह बताता है कि बड़े शहरों में लोग अब सीएनजी कार काफी पसंद कर रहे हैं और इन्हें खरीदने के लिए लोगों को इंतजार भी करना पड़ रहा है।

मारुति ने बनाया बड़ा लक्ष्य

अर्टिगा की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने बयान दिया है की मानेसर स्थित प्लांट में एक नई असेंबली लाइन शुरू हुई है। इसके तहत 1 लाख यूनिट ज्यादा कारें बनेगी और कंपनी इसका उपयोग मारुति अर्टिगा के डिमांड को पूरा करने में करेगी।

मारुति सुजुकी का लक्ष्य की 2025 तक वह 6 लाख सीएनजी कारों को बेंचे। इसमें अर्टिगा के हिस्सेदारी काफी बड़ी होने वाली है क्योंकि इसकी डिमांड टैक्सी चालकों में भी है। वही जिस हिसाब से अर्टिगा की मांग बढ़ रही है, उस हिसाब से यह कार कंपनी के लक्ष्य को पूरा भी कर देगी।

CNG आते ही बदली Maruti Ertiga की किस्मत

अर्टिगा (Maruti Ertiga) को लेकर मारुति ने काफी चौंकाने वाला बयान दिया है। कंपनी ने कहा है कि 2024 में अर्टिगा की बिक्री 10 लाख यूनिट से भी पार कर गई है। और इसमें इसके सीएनजी मॉडल का बहुत बड़ा हाथ है।

साल 2019 में मारुति अर्टिगा के 5 लाख यूनिट्स बाइक थे। तब इस कार को लॉन्च हुए 7 साल हुआ था। लेकिन जब 2020 में इसके सीएनजी वेरिएंट को लाया गया तो 1 साल में ही इस कार के 1 लाख यूनिट बिक गए।

जिस कार को पहले 5 लाख यूनिट तक पहुंचने में 7 साल से भी अधिक का समय लगा था, उसे अगले 5 लाख यूनिट तक पहुंचने में सिर्फ 4 साल ही लगा। यह बताता है कि अर्टिगा की डिमांड काफी ज्यादा है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App