Home vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऊर्जा और दिशाओं का विशेष महत्व है। वास्तु में हर काम के लिए शुभ दिशाएं बताई गई हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखी हर चीज में ऊर्जा होती है जिसका प्रभाव घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ता है। अगर घर में वास्तु दोष हो तो व्यक्ति मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान रहता है। कुछ वास्तु उपाय अपनाने से समस्याओं पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।
वास्तु के आसान टिप्स
वास्तु विज्ञान के अनुसार यदि रसोईघर उत्तर-पूर्व कोने में है तो गैस चूल्हा रसोईघर के आग्नेय कोण में रखें। रसोईघर के उत्तर-पूर्व कोने में पानी से भरा एक साफ बर्तन रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में धन का प्रवाह बना रहता है। इस उपाय को करने से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
घर की उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वह कमलासन पर बैठी हुई हों और सोने के सिक्के गिरा रही हों। वास्तु के अनुसार घर में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
घर के उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इससे बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। घर की छत पर पानी की टंकी पश्चिम दिशा की ओर रखनी चाहिए। वास्तु के नियमों के अनुसार इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
वास्तु के अनुसार घर के मुखिया को प्रतिदिन भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति आती है। नियमित रूप से भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से घर में बरकत आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर का दक्षिण-पश्चिम भाग ऊंचा हो तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है और घर के सदस्य खूब तरक्की करते हैं। यदि घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में चट्टान हो तो यह भी बहुत लाभकारी होता है।
घर की पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र स्थापित करें। पूर्वमुखी घर में मुख्य द्वार के बाहर ऊपर की ओर सूर्य की तस्वीर या मूर्ति लगाएं। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे नौकरी और बिजनेस में खूब तरक्की मिलती है।