नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ ही लोगों को केवल ठंडा-ठंडा कुछ खाने का मन करता रहता है। भीषण गर्मी से खुद को बचाने के लिए आमतौर पर लोग
नींबू पानी, शरबत, जलजीरा या आम पन्ना बनाकर पीना पसंद करते हैं। इससे हमारा पेट एकदम ठंडा रहता है और हमें तरोताजा महसूस होता है। अगर आप एन ड्रिंक्स को पीकर बोर गए हैं, तो आज हम आपके लिए नारियल शिकंजी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैें।
इस शिकंजी को पीने के बाद आपको ठंडा – ठंडा महसूस होगा। नारियल शिकंजी हमारे हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में भी अधिक वक्त नहीं लगता है। इसको पीकर आप शरीर में ठंडक का अनुभव महसूस करेंगे। यहां नारियल शिकंजी बनाने की विधि दी गई है:
नारियल शिकंजी बनाने के लिए सामग्री-
2 कप नारियल का दूध
1 कप पानी
1/4 कप ताज़ा नीबू का रस
2 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
1/2 चम्मच काला नमक
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
बर्फ के टुकड़े
सजावट के लिए ताज़ी पुदीने की पत्तिया
नारियल शिकंजी बनाने की विधि
- एक ब्लेंडर में नारियल का दूध, पानी, नीबू का रस, चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और इलायची पाउडर डालें।
- सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिश्रित और चिकना होने तक मिलाए।
- मिश्रण को चखें और यदि आवश्यक हो तो अधिक चीनी या नीबू का रस मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार मिठास और तीखापन समायोजित करें।
- एक बार जब मिश्रण अच्छी तरह से मिश्रित हो जाए, तो किसी भी ठोस कण या गांठ को हटाने के लिए इसे एक महीन जाली वाली छलनी से छान लें।
- छानी हुई नारियल शिकंजी को एक घड़े या अलग-अलग सर्विंग गिलास में डालें।
- पेय को ठंडा करने के लिए घड़े या गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें।
- नारियल शिकंजी को अच्छी तरह से हिलाएं ताकि सभी स्वाद ठीक से मिल जाएं।
- ताज़े पुदीने की पत्तियों से सजाए।
- अब नारियल शिकंजी का आनंद लें!
- (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. Timesbull .Com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)