सफेद पुखराज (White Sapphire) का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। यह पत्थर शादीशुदा जिंदगी में आ रही कड़वाहट और मनमुटाव को दूर करता है। इसके अलावा यह आर्थिक स्थिति सुधारने, मानसिक शांति देने और नकारात्मकता को दूर करने में भी सहायक है। इसे शुक्रवार की सुबह चांदी या प्लैटिनम में जड़वाकर पहनना चाहिए। पहनने से पहले गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करें और ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। हालांकि, यह पत्थर हर किसी को सूट नहीं करता, इसलिए कुंडली दिखाकर ही धारण करें।