Categories
Photo Gallery

Free Ration: UP सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांगों को दी बड़ी राहत, 47 लाख नए परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों और असहाय लोगों के लिए बड़ी राहत का फैसला किया है – अब उन्हें राशन लेने के लिए दुकानों तक जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सरकार उनके घर पर ही मुफ्त राशन पहुंचाएगी । इस योजना के तहत करीब 47 लाख नए परिवारों को भी जोड़ा जाएगा ।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उत्तर प्रदेश ई-साथी पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर खाद्य एवं रसद विभाग चुनकर नया राशन कार्ड आवेदन भरना होगा । जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाते की पासबुक शामिल हैं ।