Categories
Photo Gallery

Tulsi Plant Care: बारिश में तुलसी में लग रहे हैं कीड़े और पीली हो रही हैं पत्तियां? अपनाएं ये 3 चीजों वाला घरेलू उपाय

बारिश के मौसम में तुलसी के पौधे में कीड़े लगना और पत्तियों का पीली पड़ना एक आम समस्या है, लेकिन एक आसान घरेलू उपाय से आप इसे हेल्दी रख सकते हैं । एक गिलास पानी में एक कपूर की गोली, थोड़ा-सा गुड़ और आधा छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें और इस घोल को सप्ताह में एक बार तुलसी के पौधे की जड़ों में डालें । कपूर की खुशबू कीड़ों को दूर रखती है, हल्दी पौधे के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखती है, और गुड़ मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की सक्रियता बढ़ाकर पौधे की वृद्धि में सहायता करता है ।