मायावती अंबेडकर के स्पोर्ट में उतरी, इस की…पूरी थी जानकारी, कांग्रेस-बीजेपी की लगी वाट

Zohaib Naseem3 min read
Updated:

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Former Chief Minister Mayawati) ने मनुस्मृति को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर मनुस्मृति पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने कहा है कि बाबा साहब को इसकी पूरी जानकारी थी। वहीं उन्होंने लिखा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को मनुस्मृति की पूरी तरह से जानकारी थी। हालांकि उनके अनुयायी और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इसकी पूरी जानकारी है।

संविधान को बदलने नहीं देंगे

इसीलिए इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने और दुखी व पीड़ित लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बसपा की स्थापना की गई है, यह भी सर्वविदित है। पूर्व सांसद ने लिखा- हम कांग्रेस, भाजपा व किसी भी अन्य पार्टी को अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए किसी भी कीमत पर हमारे देश के संविधान को बदलने नहीं देंगे, खासकर आरक्षण को लेकर, और जरूरत पड़ी तो बसपा इसके खिलाफ लड़ाई के लिए भी तैयार है।

पूरी तरह खरा नहीं उतरा

प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बसपा प्रमुख ने कहा कि इसके साथ ही यूपी में भाजपा सरकार का 8 साल का शासन जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा है। कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है, जिससे जनता बहुत दुखी है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा संविधान बदला जा रहा, अंबेडकर का अपमान, लागू होगा नया कानून?

Latest News

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging…